◼ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था पर सख्त प्रशासन,, ◼ बहादराबाद से रुड़की तक CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक निरीक्षण,, ◼ लापरवाही पर वेतन कटौती, अनुशासनात्मक कार्रवाई और जांच के निर्देश
जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बहादराबाद एवं रुड़की क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर CDO ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद में शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की शैक्षणिक समझ का जायजा लिया।

इन्तजार रजा हरिद्वार ◼ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था पर सख्त प्रशासन,,
◼ बहादराबाद से रुड़की तक CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक निरीक्षण,,
◼ लापरवाही पर वेतन कटौती, अनुशासनात्मक कार्रवाई और जांच के निर्देश
हरिद्वार, 16 दिसम्बर 2025।
जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बहादराबाद एवं रुड़की क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर CDO ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद में शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस
CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की शैक्षणिक समझ का जायजा लिया।
उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे, लेकिन कई बच्चों के उत्तर संतोषजनक नहीं पाए गए। इस पर उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
CDO ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी
निरीक्षण के दौरान CDO ने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जांच की।
उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को मानक के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही अभिलेखों का समय पर संधारण और सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्जी उपस्थिति पर सख्ती
CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र ने आंगनबाड़ी अकमलपुर बोगला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 03, 06 एवं 11 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 06 की कार्यकर्ती विनीता अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर उनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 03 में रजिस्टर में 13 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर मात्र 03 बच्चे उपस्थित मिले। शेष 10 बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज किए जाने पर CDO ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ज्योति के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिलने पर जांच के आदेश
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रातः 11 बजे तक बंद पाया गया। इस पर CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को गंभीर मानते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक अनुपस्थित
CDO ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की का निरीक्षण किया, जहां सहायक अध्यापक कुंवर सिंह बिना किसी आवेदन पत्र के अनुपस्थित पाए गए।
इस पर संबंधित शिक्षक का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश
निरीक्षण के दौरान CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़े विभागों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़े इन संवेदनशील विभागों में जवाबदेही तय की जाएगी।
इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक सेठ, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की एवं खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



