सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई,, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने मौके से 10 युवकों को किया गिरफ्तार,, “सार्वजनिक जगहों पर शांति भंग करने वालों पर अब नहीं होगी कोई रियायत” — सिडकुल पुलिस

इन्तजार रजा हरिद्वार- सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई,,
राहगीरों में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने मौके से 10 युवकों को किया गिरफ्तार,,
“सार्वजनिक जगहों पर शांति भंग करने वालों पर अब नहीं होगी कोई रियायत” — सिडकुल पुलिस
हरिद्वार, 5 अक्टूबर।
थाना सिडकुल पुलिस ने शनिवार देर शाम सड़क पर शोरगुल और हुड़दंग कर रहे 10 युवकों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। ये सभी युवक सरेआम सड़क पर हो-हल्ला और उपद्रव कर रहे थे, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।जानकारी के मुताबिक, दिनांक 4 अक्टूबर 2025 की शाम को थाना सिडकुल क्षेत्र में 10 युवक सड़क पर शोर मचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने बात नहीं मानी और और भी ज्यादा हंगामा करने लगे। आसपास के लोग डर और गुस्से में थे।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने सभी को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
🚔 गिरफ्तार किए गए युवक
- अंकुर सैनी, 29 वर्ष, निवासी मुबारकपुर (सहारनपुर), हाल पता – मिनाक्षीपुरम, सिडकुल।
- सुमित, 20 वर्ष, निवासी सुखेड़ी (सहारनपुर), हाल पता – नेहरू कॉलोनी, सिडकुल।
- मोहित सैनी, 24 वर्ष, निवासी सुखेड़ी (सहारनपुर), हाल पता – नेहरू कॉलोनी, सिडकुल।
- निखिल, 24 वर्ष, निवासी विलासपुर (बिजनौर), हाल पता – महादेवपुरम, सिडकुल।
- दीपक शर्मा, 28 वर्ष, निवासी चरौली निवादा (मुजफ्फरनगर), हाल पता – नेहरू कॉलोनी, सिडकुल।
- दीपक शर्मा, 24 वर्ष, निवासी मथना (सम्भल), हाल पता – महादेवपुरम, सिडकुल।
- केशव शर्मा, 30 वर्ष, निवासी सतुपरा (सम्भल), हाल पता – नेहरू कॉलोनी, सिडकुल।
- गौरव शर्मा, 25 वर्ष, निवासी सतुपरा (सम्भल), हाल पता – नेहरू कॉलोनी, सिडकुल।
- अजय कुमार, 30 वर्ष, निवासी मस्जिदीया (बलरामपुर), हाल पता – महादेवपुरम, सिडकुल।
- नन्द लाल, 31 वर्ष, निवासी खेरा बाजार (सिद्धार्थनगर), हाल पता – महादेवपुरम, सिडकुल।
👮♂️ पुलिस टीम
- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, थाना सिडकुल
- कांस्टेबल कुलदीप डिमरी (930)
- पीआरडी जवान राकेश कुमार (6430)
थाना सिडकुल पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सिडकुल पुलिस का संदेश:
“हरिद्वार की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, कानून सबके लिए बराबर है।”