अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारीजनसुनवाईधर्म और आस्थानिरीक्षणपरिवहनपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासन

जीआरपी को बड़ी कामयाबी,, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार,, बिजनौर निवासी से पर्स छीनकर भागा था आरोपी अमजद, नशे और जुए का आदी निकला,, अभियुक्त बोला – जेल जाने के डर से भागा, जंगलों में छिपा रहा

इन्तजार रजा हरिद्वार- जीआरपी को बड़ी कामयाबी,,
एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार,,
बिजनौर निवासी से पर्स छीनकर भागा था आरोपी अमजद, नशे और जुए का आदी निकला,,

अभियुक्त बोला – जेल जाने के डर से भागा, जंगलों में छिपा रहा

हरिद्वार, 01 नवंबर 2025 – थाना जीआरपी लक्सर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर अभियुक्त अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन तेलीवाला निवासी पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व और टीम की लगातार मेहनत से संभव हो सकी।

🚨 बिजनौर निवासी का पर्स छीनकर भागा था आरोपी

घटना दिनांक 01 जून 2025 की है, जब बिजनौर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहा था। ट्रेन जैसे ही इकबालपुर स्टेशन के पास पहुंची, एक अज्ञात युवक ने वादी की पत्नी का लेडीज़ पर्स जिसमें नगदी, ज्वैलरी और दो मोबाइल फोन थे, छीना और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस मामले में जीआरपी लक्सर ने मुकदमा संख्या 25/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था। विवेचना में आरोपी के रूप में अमजद उर्फ शहबाब का नाम सामने आया।

🕵️‍♀️ कैसे हुआ था गिरफ्तार और फिर फरार

26 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी अमजद को पूछताछ के लिए चौकी जीआरपी रुड़की लाया, जहां उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी का सामान गंगनहर पुल के पास छिपाया है। पुलिस जब उसे बरामदगी के लिए ले गई, तभी उसने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी को गंगनहर में धक्का देकर मौके से फरार हो गया। इस पर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 52/2025 धारा 262 बीएनएस बनाम अमजद दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।

👮‍♀️ मैन्युअल पुलिसिंग से फिर आया गिरफ्त में

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। मैन्युअल पुलिसिंग और निरंतर खोजबीन के परिणामस्वरूप, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को कालूवाली पानी की टंकी, सैन चौकी, थानो रोड, थाना डोईवाला (जनपद देहरादून) क्षेत्र से दबोच लिया।

💬 अभियुक्त बोला – जेल जाने के डर से भागा, जंगलों में छिपा रहा

पूछताछ में आरोपी अमजद ने बताया कि वह पहले कभी जेल नहीं गया था और डर के कारण फरार हो गया। उसने कहा, “मैंने गंगनहर में पुलिसकर्मी को धक्का देकर अंधेरे में भागने का मौका लिया। हथकड़ी की रस्सी को खेतों में लगे सीमेंट पिलर से काटा और जंगल के रास्ते से डोईवाला पहुंचा। वहां मजदूरी कर कुछ दिन रुकने और फिर पत्नी के साथ उत्तराखंड से बाहर जाने की योजना बना रहा था।”
अमजद ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे और जुआ खेलने का आदी था और इन्हीं लतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातें करता था।

👮‍♂️ पुलिस टीम को मिला सराहनीय सफलता का श्रेय

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में की गई इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही – उ0नि0 रचना देवरानी (थाना प्रभारी जीआरपी लक्सर), म0उ0नि0 प्रीति सैनी (प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की), अ0उ0नि0 अतुल चौहान, कान्स्टेबल सोनू कुमार, आशीष कुमार, संदीप कुमार, मुनेश कुमार, सुनील कुमार, आंचल कुमार, हे0कान्स्टेबल अरविंद रावत (एसओजी जीआरपी), कान्स्टेबल मनोज कुमारदीपक कुमार (एसओजी जीआरपी) और Ad SI ईश्वर सैनी (थाना डोईवाला, देहरादून)।

⚖️ अदालत में पेश किया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि हरिद्वार जीआरपी किसी भी फरार अपराधी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं देगी।

Related Articles

Back to top button