HRDA की सख्त कार्रवाई फिर गरजा बुलडोजर,, रुड़की में दो अवैध कॉलोनियां ढहाई गईं, HRDA की निर्णायक कार्यशैली की सराहना,, बिना स्वीकृति विकास करने वालों पर प्राधिकरण का बुलडोज़र, कार्रवाई से मचा हड़कंप

इन्तजार रजा हरिद्वार-HRDA की सख्त कार्रवाई फिर गरजा बुलडोजर,,
रुड़की में दो अवैध कॉलोनियां ढहाई गईं, HRDA की निर्णायक कार्यशैली की सराहना,,
बिना स्वीकृति विकास करने वालों पर प्राधिकरण का बुलडोज़र, कार्रवाई से मचा हड़कंप
हरिद्वार/रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने सोमवार को फिर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की शाखा कार्यालय रुड़की की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से की। प्राधिकरण के अधिकारी डॉ. बृजेश के. उपाध्याय की निगरानी में चली इस कार्रवाई को लेकर आमजन में HRDA की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।प्राधिकरण टीम ने सबसे पहले सुरक्षा एन्क्लेव, बहादुरपुर सैनी रुड़की में विपक्षी ऋषिपाल जैन, संजय गुप्ता, बलचंद गोयल और शांतरशाह द्वारा विकसित की जा रही लगभग 5-6 बीघा की अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया। यहां बिना किसी स्वीकृति के प्लॉटिंग कर सड़कों का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर मौजूद टीम ने बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माणों को जमींदोज़ किया।
इसके बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई लंढोरा लक्सर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां विपक्षी आसिफ़, अकरम और उदय सिंह पुंडीर द्वारा लगभग 15-16 बीघा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भी बिना नक्शा स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। HRDA टीम ने यहां भी सख्ती दिखाते हुए जेसीबी से सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए।
प्राधिकरण का स्पष्ट निर्देश है कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का विकास, प्लॉटिंग या निर्माण गैरकानूनी है। उन्होंने कहा—

“हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र में सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है। किसी को भी नियमों के विरुद्ध कॉलोनी या भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।”
HRDA की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। लोगों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के कारण क्षेत्र में जल निकासी, यातायात और बुनियादी सुविधाओं पर भारी असर पड़ रहा था। प्राधिकरण की इस सख्त पहल से अब शहर में अनुशासन और नियोजित विकास की उम्मीद जगी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, अभियंता, प्रवर्तन अधिकारी और प्राधिकरण की टीम के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्वक और प्रभावी तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण की यह मुहिम यह संदेश देती है कि हरिद्वार-रुड़की में अब अवैध निर्माण या कॉलोनी विकास करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम होगा।
(रिपोर्ट – Daily Live Uttarakhand)



