अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारीधर्म और आस्थानिरीक्षणपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासनभंडाफोड़

पिरान कलियर पुलिस का बड़ा खुलासा,, विदेश से आई धमकी भरी कॉल का पर्दाफाश — लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी 30 लाख की फिरौती,, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कलियर पुलिस व CIU टीम का संयुक्त ऑपरेशन सफल,, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

इन्तजार रजा हरिद्वार 🚨पिरान कलियर पुलिस का बड़ा खुलासा,, विदेश से आई धमकी भरी कॉल का पर्दाफाश — लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी 30 लाख की फिरौती,,
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कलियर पुलिस व CIU टीम का संयुक्त ऑपरेशन सफल,, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

हरिद्वार। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद करने वाली एक बड़ी रंगदारी की साजिश को पिरान कलियर पुलिस ने बेहद चतुराई और तत्परता से नाकाम कर दिया है। विदेश से आई धमकी भरी कॉल के मामले में पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने विदेशी साथी की मदद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

🔹विदेश से आई धमकी, हरिद्वार पुलिस ने दिखाया एक्शन

दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी वादी रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार, ग्राम धनौरी को मोबाइल नंबर +971542***** (विदेशी नंबर)** से धमकी भरी कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। धमकी इतनी गंभीर थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो जान से मारने की बात कही गई। इस प्रकरण पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 284/25, धारा 308(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए कई टीमों का गठन कर त्वरित जांच के निर्देश दिए।

🔹पुलिस जांच ने खोला बड़ा राज़ — हरियाणा से जुड़ा तार, विदेश से आई कॉल

पिरान कलियर पुलिस और CIU (क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की संयुक्त जांच में पता चला कि धमकी भरे कॉल का संबंध हरियाणा के ग्राम किलोई, थाना सदर, जिला रोहतक से जुड़ा है। जांच में खुलासा हुआ कि अजय हुड्डा, जो इस समय आर्मेनिया में नौकरी कर रहा है, ने पीड़ित को धमकी भरी कॉल की थी। उसे यह नंबर आशीष सैनी नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे, जो मूलदासपुर माजरा, थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार का रहने वाला है।

🔹गिरफ्तार आरोपी ने कबूला जुर्म, विदेशी साथी की तलाश जारी

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशीष सैनी पुत्र धनीराम सैनी (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त अजय हुड्डा (जो विदेश में था) के साथ मिलकर वादी से 30 लाख की रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी।
आशीष सैनी ने अजय को वादी और उसके भाई के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से धमकी भरी कॉल की थी।

आरोपी ने यह अपराध “आसान पैसे” कमाने के लालच में किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इसलिए लिया ताकि डर का माहौल बनाकर बड़ी रकम वसूल की जा सके। फिलहाल, मुख्य साजिशकर्ता अजय हुड्डा फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔹एसएसपी ने सराहा पुलिस टीम का कार्य, घोषित किया इनाम

इस सफल अनावरण पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जांच टीम की सराहना करते हुए ₹2500 रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस किसी भी अपराधी या गैंग को बख्शेगी नहीं — चाहे वह देश में हो या विदेश में।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साइबर अपराध, रंगदारी और धमकी जैसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

🔹पुलिस टीम की मेहनत से टूटी अपराध की कड़ी

मामले के पर्दाफाश में थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने दिन-रात मेहनत की।
टीम में शामिल थे —

  • व0उ0नि0 बबलू चौहान
  • उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान
  • हे0का0 सोनू कुमार

वहीं, CIU टीम में —

  • निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
  • हे0का0 चमन सिंह
  • हे0का0 मनमोहन भण्डारी
  • का0 महिपाल सिंह
  • का0 राहुल नेगी — शामिल रहे।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल एनालिसिस के माध्यम से अपराधियों तक पहुँच बनाई और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी बरामद किया।

🔹अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर और रंगदारी अपराधों पर पुलिस की सख्ती

हरिद्वार पुलिस का यह ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि अब अपराधी चाहे विदेश में क्यों न बैठे हों, उनकी पहचान और गिरफ्तारी से बचना मुश्किल है।
हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय साइबर और रंगदारी अपराधों में वृद्धि के मद्देनज़र एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी और इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह सफलता न केवल हरिद्वार पुलिस की दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अब अपराध की जड़ें चाहे विदेश तक क्यों न पहुंची हों — उत्तराखंड पुलिस हर चुनौती का डटकर सामना करेगी।
विदेश से धमकी भरी कॉल और रंगदारी के इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर पिरान कलियर पुलिस व CIU ने एक बार फिर यह साबित किया है कि “कानून के लंबे हाथ” हर गुनाहगार तक ज़रूर पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button