अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिनिलंबित

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे पर बड़ी कार्रवाई: डीएम ने तीन असलहा लाइसेंस किए निलंबित,, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर मारपीट और असलहे के दुरुपयोग का आरोप पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से विवाद का वीडियो वायरल, प्रशासन सख्त

इन्तजार रजा हरिद्वार- पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे पर बड़ी कार्रवाई: डीएम ने तीन असलहा लाइसेंस किए निलंबित,,

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर मारपीट और असलहे के दुरुपयोग का आरोप
पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से विवाद का वीडियो वायरल, प्रशासन सख्त

हरिद्वार, 18 नवंबर 2025।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर हुई गंभीर कार्रवाई के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने देहरादून पुलिस की आख्या के आधार पर दिव्य प्रताप सिंह के तीन शस्त्र लाइसेंस निलंबित/निरस्त कर दिए हैं।यह कार्रवाई 15 नवंबर को हुई उस घटना के बाद की गई, जिसमें पूर्व मुख्य सचिव एस. रामस्वामी के बेटे आर. यशोर्धन और उनके मित्र निशांत यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

दिनांक 15 नवंबर 2025 को आर. यशोर्धन की तहरीर पर थाना राजपुर, देहरादून में मुकदमा मु.अ.सं. 217/2025 धारा 115(2)/351(1)/324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था।

जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर घटना में शामिल व्यक्ति के रूप में दिव्य प्रताप सिंह का नाम सामने आया।

विवेचना के अनुसार —

  • दिव्य प्रताप सिंह ने पीड़ित निशांत यादव की कार रोकी
  • उसके साथ मारपीट की
  • और अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर/पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया

यह भी पाया गया कि उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग किया, जो लाइसेंस शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।विवेचना के आधार पर धाराओं में वृद्धि करते हुए बीएनएस की धारा 126/352 तथा धारा 30 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई।

कौन-कौन से हथियार रद्द हुए?

दिव्य प्रताप सिंह के नाम हरिद्वार जिले में तीन शस्त्र लाइसेंस जारी थे, जो सभी निलंबित/निरस्त कर दिए गए—

  1. शस्त्र संख्या 2108/13 — रिवॉल्वर नंबर 3107638 (32 बोर)
  2. शस्त्र संख्या 1909/13 — रिवॉल्वर नंबर 75931 (32 बोर)
  3. शस्त्र संख्या 2104/13 — बंदूक नंबर 148042

डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि घटना की गंभीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन शस्त्र अनुज्ञाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित व निरस्त किया जाता है।

डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश

जिला मजिस्ट्रेट نے वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व हरिद्वार को निर्देशित किया है कि —

  • कारण बताओ नोटिस की प्रति दिव्य प्रताप सिंह को तामील कराई जाए
  • उसकी प्रति समयबद्ध रूप से डीएम न्यायालय को भेजी जाए
  • साथ ही निलंबित शस्त्र अनुज्ञाओं के तहत सभी हथियारों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए

पहले भी एक पुलिसकर्मी पर हो चुकी कार्रवाई

घटना के बाद शुरुआती जांच में एक सिपाही पर भी कार्रवाई की गई थी, जिसे ड्यूटी में लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी का दोषी पाया गया था। अब इस मामले में प्रशासन ने अगला बड़ा कदम उठाते हुए दिव्य प्रताप सिंह पर सीधी कार्रवाई की है।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा दबाव

घटना के दौरान हुई मारपीट और धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो रहा है, जिसके चलते मामले ने और अधिक तूल पकड़ा।
जनता और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की है।पूर्व विधायक चैंपियन के परिवार से जुड़े इस प्रकरण ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी कितनी भी प्रभावशाली पृष्ठभूमि क्यों न रखता हो।

हरिद्वार जिला प्रशासन और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कानून सभी के लिए समान है—और उसका उल्लंघन करने पर कठोर कदम उठाए ही जाएंगे।

Related Articles

Back to top button