अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिखुलासागिरफ्तारीधर्म और आस्थानिरीक्षणपरिवहनपॉलिटिकल तड़काप्रशासनप्रेस वार्ता

कोतवाली रानीपुर का दोपहिया वाहन चोरों पर सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन,, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इंटरनेशनल टू-व्हीलर थेफ्ट गैंग का प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा

हरिद्वार में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब क्राइम के गढ़ पर ऐसा वार किया है कि गैंग की पूरी जड़ें हिल गईं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में इंटरनेशनल टू-व्हीलर थेफ्ट गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। इसके अलावा 02 बुलेट मोटरसाइकिलें भी बॉर्डर पर छिपाकर रखी गई हैं, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम नेपाल सीमा की ओर रवाना हो चुकी है।

इन्तजार रजा हरिद्वार 🚨 कोतवाली रानीपुर का दोपहिया वाहन चोरों पर सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन,,

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इंटरनेशनल टू-व्हीलर थेफ्ट गैंग का प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा

हरिद्वार में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब क्राइम के गढ़ पर ऐसा वार किया है कि गैंग की पूरी जड़ें हिल गईं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में इंटरनेशनल टू-व्हीलर थेफ्ट गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। इसके अलावा 02 बुलेट मोटरसाइकिलें भी बॉर्डर पर छिपाकर रखी गई हैं, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम नेपाल सीमा की ओर रवाना हो चुकी है।

एसएसपी डोबाल ने प्रेसवार्ता में कहा—

“हरिद्वार में वाहन चोरी करने वालो की अब खैर नहीं। जो चोरी करेगा… पुलिस की गिरफ्त में ही आएगा।”

उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।

🔴 मास्टर-चाबी बनी थी पुलिस की चुनौती — “जहाँ बाइक… वहीं शिकार!”

पकड़े गए बदमाश मास्टर-की के सहारे महंगे और लोकप्रिय मॉडल की मोटरसाइकिलें चंद सेकंड में उड़ा देते थे।

👉 चोरी के बाद गाड़ियां मुरादाबाद–खटीमा–जंगल मार्ग से नेपाल पहुँचाई जाती थीं
👉 सीमा पार मोटरसाइकिलों का मोटा मुनाफा बनाया जाता था
👉 नेपाल में अवैध वाहन बाजार के डारेक्ट सप्लायर थे आरोपी

यानी चोरी की बाइक, सीमापार बिकती… और गैंग ठाठ से जीता!

📍 एक के बाद एक वारदातें — SSP का सख्त अल्टीमेटम

  • 18 नवंबर : पल्सर चोरी — शिवालिक नगर
  • 20 नवंबर : पल्सर चोरी — बैरियर नं. 6
  • 21 नवंबर : स्प्लेंडर+ चोरी — पीठ बाजार

इन घटनाओं ने पुलिस अलर्ट को रेड मोड पर पहुंचा दिया। एसएसपी ने सीआईयू को टेक्निकल सपोर्ट के निर्देश दिए और रानीपुर पुलिस को विशेष टीम बनाकर एक्शन पर लगा दिया।

“एक भी वाहन चोर बचा तो पुलिस की नाकामी मानी जाएगी।” — एसएसपी डोबाल

🎯 स्पॉट ऑपरेशन — दो बदमाश दबोचे गए

दिनांक 23 नवंबर—
गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यू शिवालिक नगर–टिहरी विस्थापित रपटे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 2 शातिर चोरों को दबोचा—

1️⃣ सुमित चौहान — गैंग का एक्टिव ऑपरेटर
2️⃣ अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक — नेपाल सप्लाई रूट मैनेजर

दोनों के कब्जे से चोरी की 2 पल्सर बरामद हुईं जो नेपाल भेजी जा रही थीं।

💥 ज्वालापुर नहर पटरी से मिली 08 और चोरी की बाइक

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने खंडहर पड़े मकान से कुल 08 मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद कीं—

कुल बरामदगी : 10 दोपहिया वाहन
और इस सूची में जल्द ही 02 बुलेट भी जुड़ने वाली हैं!

📌 बरामद वाहनों की सूची

क्रम वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या थाना / धारा
1 पल्सर UK08 BF 8427 रानीपुर
2 पल्सर UK04 P 7653 रानीपुर
3 Splendor+ UK17 J 0197 रानीपुर
4 Activa UK08 AP 6368 ज्वालापुर
5 HF Deluxe UK08 AB 9437 सिडकुल
6 Maestro UK17 9539 BNSS
7 Splendor+ UP11 CC 5968 BNSS
8 Splendor+ UP20 BK 2624 BNSS
9 Super Splendor UK08 Y 9261 BNSS
10 TVS XL-100 UP20 BP 4208 BNSS

🧠 गिरोह की क्राइम हिस्ट्री

  • सुमित पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है
  • दोनों लंबे समय से पुलिस को चुनौती दे रहे थे
  • नेपाल में रेडी कस्टमर चेन बना रखी थी

रानीपुर पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार,
उ0नि0 नितिन चौहान,
उ0नि0 विकास रावत (प्रभारी चौकी गैस प्लांट),
अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
हे0का0 गोपीचन्द,
का0 गम्भीर तोमर,
का0 अर्जुन रावत,
का0 दीप गौड,
का0 अजय,
का0 विवेक गुसाईं,
कानि0 सुमन डोबाल

सीआईयू टीम:

निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी),
का0 वसीम,
का0 हरवीर सिंह,
का0 नरेन्द्र

जनता की सुरक्षा — पुलिस की प्राथमिकता

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ कहा—

“हरिद्वार में संगठित क्राइम की कोई जगह नहीं। जनता निश्चिंत रहे — पुलिस 24×7 अलर्ट मोड में है।”

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि चाहे क्राइम सीमापार कनेक्शन क्यों न रखता हो… कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन है!

Related Articles

Back to top button