अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

हरिद्वार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा प्रहार,, FDA की कार्रवाई, सुपर मेडिकोस सील, प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद,, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट व NDPS एक्ट में विधिक कार्रवाई तेज

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा प्रहार,,

FDA की कार्रवाई, सुपर मेडिकोस सील, प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद,,

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट व NDPS एक्ट में विधिक कार्रवाई तेज

हरिद्वार।
अंग्रेजी दवाइयों के नशे के रूप में हो रहे दुरुपयोग की लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एफडीए प्रशासन ने हरिद्वार जनपद में सख्त कार्रवाई की है। उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरीश एवं ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री मेघा द्वारा M/s Super Medicos का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई से जिले में अवैध एवं अनियमित दवा कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

औचक निरीक्षण के दौरान ड्रग्इंस स्पेक्टर टीम को दुकान से कई प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद हुईं, जिनका उपयोग नशे के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा दवाओं के रख-रखाव, बिक्री एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएँ भी पाई गईं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नियमों की अनदेखी करते हुए नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक श्रेणी की दवाइयों का उचित दस्तावेजीकरण नहीं किया गया था।

अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद विभाग ने त्वरित और कठोर रुख अपनाते हुए M/s Super Medicos को मौके पर ही सील कर दिया। साथ ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर खतरा है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में माननीय अपर आयुक्त महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशीली दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है और आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। जनपद में किसी भी मेडिकल स्टोर द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपर आयुक्त ने समस्त केमिस्ट एसोसिएशनों को भी सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाइयों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए। इसके साथ ही इन दवाओं का पूर्ण, अद्यतन एवं पारदर्शी रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संधारित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर दुरुपयोग की संभावना न रहे।

एफडीए प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि हरिद्वार में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। आम जनता ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सकेगा और समाज को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button