बहादराबाद में सेल्समैन लूट कांड का खुलासा, अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,, कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी,, अवैध तमंचा, 4 लाख से अधिक नकदी और चोरी की बाइक बरामद, दो और आरोपियों की तलाश जारी

इन्तजार रजा हरिद्वार- बहादराबाद में सेल्समैन लूट कांड का खुलासा, अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,,
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी,,
अवैध तमंचा, 4 लाख से अधिक नकदी और चोरी की बाइक बरामद, दो और आरोपियों की तलाश जारी
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे ज्यादा लंबे होते हैं। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशन और टॉप क्लास पुलिसिंग के दम पर थाना बहादराबाद पुलिस ने सेल्समैन से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए अन्तर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर सदस्यों को दबोच लिया है।
पुलिस ने न सिर्फ लूट की बड़ी रकम बरामद की, बल्कि वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर अपराधियों की कमर तोड़ दी है।
तमंचे की नोक पर लूट, इलाके में फैला था डर

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को शान्तरशाह क्षेत्र में हुई यह वारदात आमजन में भय का कारण बन गई थी।
जगजीतपुर स्थित देशी शराब के ठेके से नकदी लेकर ऑटो के माध्यम से रुड़की जा रहे सेल्समैन कृष्णा राणा को पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने रोका और तमंचा दिखाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर धारा 309(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
एसएसपी के सख्त निर्देश, बनी स्पेशल टीम
वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया।
पूरे मामले की मॉनिटरिंग एएसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी को सौंपी गई, जबकि थाना स्तर पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में दिन-रात एक कर दी गई।
स्पष्ट निर्देश थे— “अपराधी चाहे जहां छिपे हों, उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।”
मैनुअल + डिजिटल पुलिसिंग का दिखा असर
पुलिस टीम ने CIU हरिद्वार से टेक्निकल इनपुट लेते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी, संदिग्ध मार्गों और नहर पटरी जैसे दुर्गम रास्तों पर लगातार निगरानी रखी।
कई दिनों की कड़ी मशक्कत, ग्राउंड जीरो पर काम और डिजिटल सर्विलांस के बाद पुलिस को संदिग्धों के हुलिये और मोटरसाइकिल से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी।
यही नहीं, एक्टिव मुखबिर तंत्र ने भी इस केस में अहम भूमिका निभाई।
नहर पटरी से गिरफ्तारी, अपराधियों ने उगला सच
दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नहर पटरी, तिरछापुल के पास से दो संदिग्धों को धर दबोचा।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से
- एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस,
- लूट की गई नकदी 4 लाख 06 हजार रुपये,
- लूटी गई रकम से खरीदा गया 40 हजार का मोबाइल,
- और सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में दोनों बदमाशों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि मोटा माल लपेटने के लिए उन्होंने सेल्समैन को टारगेट किया था और कई दिनों तक रेकी की थी।
पेशेवर अपराधी, लूट ही बना शौक
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
श्रवण गिरि और प्रणव के रूप में हुई है।
श्रवण गिरि के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रणव भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
पूछताछ में सामने आया कि अय्याशी और आसान पैसों की चाहत ने इन्हें अपराध की दुनिया में धकेल दिया।
दो और साथी चिन्हित, तलाश जारी
इस वारदात में दो अन्य बदमाशों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सिडकुल में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरिद्वार पुलिस की सराहना, अपराधियों में खौफ
इस पूरी कार्रवाई के बाद आमजन में हरिद्वार पुलिस की जमकर सराहना हो रही है।
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में सख्त, तेज और प्रोफेशनल पुलिसिंग ने यह साफ संदेश दे दिया है कि
👉 हरिद्वार में अपराध के लिए कोई जगह नहीं।
हर सफल ऑपरेशन के साथ हरिद्वार पुलिस अपराधियों के हौसले पस्त कर रही है और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत कर रही है।



