मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में ट्रैफिक का महाप्लान जारी,, भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, शहर में लागू होंगे कई रूट डायवर्जन,, हरिद्वार पुलिस की अपील – घर से निकलने से पहले यातायात योजना जरूर देखें

इन्तजार रजा हरिद्वार- मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में ट्रैफिक का महाप्लान जारी,,
भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, शहर में लागू होंगे कई रूट डायवर्जन,,
हरिद्वार पुलिस की अपील – घर से निकलने से पहले यातायात योजना जरूर देखें

हरिद्वार। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत यातायात योजना जारी कर दी है। हर वर्ष मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए इस बार भी सख्त और सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन, श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले जारी किए गए ट्रैफिक प्लान को भली-भांति देख लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू होंगे विशेष डायवर्जन
मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार शहर के अंदर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं।
- चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
- चंडी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।
- सामान्य यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, जिससे शहर में वाहनों की गति नियंत्रित रहे।
- टोल प्लाजा पर वाहनों की एक्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग को एक्जिट के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
- यातायात अधिक होने की स्थिति में देहरादून एवं ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।
दिल्ली, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट और पार्किंग
सामान्य यातायात दबाव में रूट
दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–नारसन–मंगलौर–कोर कॉलेज–ख्याति ढाबा–गुरुकुल कांगड़ी–शंकराचार्य चौक–हरिद्वार
पार्किंग व्यवस्था:
अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप एवं चमकादड़ टापू पार्किंग
अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट
दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–नारसन–मंगलौर–नगलाइमरती–लक्सर–फेरूपुर–जगजीतपुर–एसएम तिराहा–शनि चौक–मात्रृसदन पुलिया
पार्किंग:
बैरागी कैंप पार्किंग
इसके अलावा दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर सहारनपुर–मंडावर–भगवानपुर–अब्दुल कलाम चौक–नगलाइमरती–लक्सर–सुल्तानपुर–फेरूपुर–जगजीतपुर मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
देहरादून, ऋषिकेश व पर्वतीय मार्गों से आने-जाने वालों के लिए व्यवस्था
मुरादाबाद/नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन
- छोटे वाहन: नजीबाबाद–चिड़ियापुर–श्यामपुर–चंडी चौकी–चंडी चौक
- पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
- बड़े वाहन: नजीबाबाद–चिड़ियापुर–श्यामपुर–4.2 डायवर्जन
- पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा
देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु
देहरादून/ऋषिकेश–नेपाली फार्म–रायवाला–हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
चारधाम व देहरादून-ऋषिकेश से दिल्ली/मेरठ जाने वाले वाहन
देहरादून/ऋषिकेश–नेपाली फार्म–रायवाला–चंडी चौक–NH 344 से मेरठ/दिल्ली
ऑटो-विक्रम और लोकल ट्रैफिक पर भी सख्ती
मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान ऑटो एवं विक्रम वाहनों के संचालन पर भी विशेष नियंत्रण रहेगा।
- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की ओर से आने वाले विक्रम व ऑटो को केवल फोरलेन जयराम मोड़ तक ही अनुमति होगी।
- ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों, ऑटो, विक्रम व टैक्सी का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- ज्वालापुर, कनखल, बीएचईएल व बस स्टेशन क्षेत्र में विक्रम/ऑटो के लिए निर्धारित डायवर्जन लागू रहेंगे।
हरिद्वार पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात की स्थिति के अनुसार समयानुसार डायवर्जन में परिवर्तन किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित स्नान व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।
यातायात प्लान का पालन कर ही हरिद्वार आएं, ताकि मकर संक्रांति का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।



