SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नकबजनी गिरोह पर सिडकुल पुलिस का प्रहार 15 लाख की मशीनरी बरामद, चोरी करने वालों के लिए सख़्त चेतावनी,, सिडकुल पुलिस टीम की मुस्तैदी, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

इन्तजार रजा हरिद्वार- SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नकबजनी गिरोह पर सिडकुल पुलिस का प्रहार
15 लाख की मशीनरी बरामद, चोरी करने वालों के लिए सख़्त चेतावनी,,
सिडकुल पुलिस टीम की मुस्तैदी, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों और प्रोफेशनल पुलिसिंग की नीति के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण कर औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वालों को सख़्त संदेश दिया है। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की कीमती मशीनरी, चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई न केवल थाना सिडकुल पुलिस की तत्परता और सूझबूझ को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि हरिद्वार में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।
ताला तोड़कर मशीनरी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दिनांक 07 जनवरी 2026 को वादी राहुल चौहान पुत्र शशि पाल चौहान, निवासी शिव विहार कॉलोनी, बहादराबाद द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने भारी और कीमती मशीनें चोरी कर ली हैं।
औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा मामला होने के कारण यह घटना बेहद गंभीर मानी गई। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 07/26, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई को सौंपी गई।
SSP के आदेश पर तेज़ हुई कार्रवाई, सिडकुल पुलिस ने खोला राज
नकबजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने शीघ्र अनावरण के सख़्त निर्देश दिए। इसके बाद थाना सिडकुल पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई।
दिनांक 12 जनवरी 2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आईटीसी पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और सख़्ती से पूछने पर उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
नीरज गिरफ्तार, चोरी का माल और वाहन बरामद
पुलिस ने मौके से नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 28 वर्ष, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई भारी मशीनरी और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई।
बरामदगी में शामिल मशीनें औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और महंगी हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी बरामदगी से यह स्पष्ट है कि आरोपी किसी सामान्य चोरी में नहीं, बल्कि संगठित और सुनियोजित नकबजनी में शामिल था।
क्या-क्या बरामद हुआ – पूरी सूची
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया—
- एक सर्वो स्टेबलाइजर
- एक कन्वेयर मशीन
- एक कोडिंग मशीन
- एक प्लेट हीट एक्सचेंजर
- दो अदर मोटर (3 HP)
- एक कैंपर मशीन
- एक हीटिंग टनल
- एक मोटर (1 HP)
- एक यूपीएस (ल्यूमिनस कंपनी)
- चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली
यह बरामदगी साफ दर्शाती है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाकर भारी मुनाफे की नीयत से चोरी कर रहा था।
सिडकुल पुलिस टीम की मुस्तैदी, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिडकुल पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने कम समय में घटना का खुलासा कर न केवल चोरी का माल बरामद किया, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—
- नितेश शर्मा – थाना अध्यक्ष, थाना सिडकुल
- देवेंद्र तोमर – वरिष्ठ उपनिरीक्षक
- शैलेंद्र मंमगई
- हे0का0 गजेंद्र राजपूत
- हे0का0 जितेंद्र मलिक
- हे0का0 संजय
- हे0का0 देशराज
- का0 गजेंद्र
- का0 वीरेंद्र चौहान

अपराधियों के लिए साफ संदेश
हरिद्वार पुलिस ने इस कार्रवाई के ज़रिये साफ कर दिया है कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी, नकबजनी या किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और गिरोह या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी कामयाबी है, बल्कि अपराधियों के लिए खुली चेतावनी भी है—कानून से बचना अब नामुमकिन है।



