अपराधअलर्टअवैध खननइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

सलेमपुर- सुमन नगर नदी नालो से रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल जारी,, अवैध खनन से भरे डंपर बेखौफ, आखिर कौन रोकेगा यह तांडव? सीएम धामी की ‘चौथी आंख’ भी बेअसर?

इन्तजार रजा हरिद्वार- सलेमपुर- सुमन नगर नदी नालो से रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल जारी,,

अवैध खनन से भरे डंपर बेखौफ, आखिर कौन रोकेगा यह तांडव?

सीएम धामी की ‘चौथी आंख’ भी बेअसर?

हरिद्वार। जिले के ग्रामीण और शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी से भराई के नाम पर अवैध खनन का खेल तेज हो गया है। सलेमपुर सुमन नगर क्षैत्र में देर रात तक डंपरों की आवाजाही जारी रहती है और अवैध प्लाटिंग वाली सड़कों व कॉलोनियों में अवैध रूप से मिट्टी भराई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के भारी मात्रा में मिट्टी और खनन सामग्री डाली जा रही है, जिससे राजस्व को नुकसान और पर्यावरण को खतरा पैदा हो रहा है।

प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने एंटी माइनिंग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और ‘चौथी आंख’ के रूप में प्राइवेट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की बात कही थी। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर हालात जस के तस दिखाई दे रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जब निगरानी के इतने दावे किए गए, तो फिर रातभर चल रहे इन डंपरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासनिक चेकिंग कभी-कभार ही नजर आती है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मिट्टी से हो रही अवैध भराई ने कई स्थानों पर जलभराव और सड़क क्षति की समस्या भी बढ़ा दी है।

अब जनता प्रशासन से ठोस और निरंतर कार्रवाई की मांग कर रही है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या जिम्मेदार विभाग सक्रिय होकर इस अवैध खनन पर लगाम लगाएंगे या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button