उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

जिला प्रशासन और की संयुक्त पहल,, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया ‘द टीचर ऐप’ का शुभारंभ,, डिजिटल संसाधनों से सशक्त होंगे शिक्षक, शिक्षा गुणवत्ता में आएगा व्यापक सुधार

इन्तजार रजा हरिद्वार- जिला प्रशासन और की संयुक्त पहल,,

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया ‘द टीचर ऐप’ का शुभारंभ,,

डिजिटल संसाधनों से सशक्त होंगे शिक्षक, शिक्षा गुणवत्ता में आएगा व्यापक सुधार

हरिद्वार, 26 फरवरी 2026।
जनपद हरिद्वार में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन और द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विकास भवन रोशनाबाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘द टीचर ऐप’ का औपचारिक शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया। यह ऑनलाइन शिक्षक प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और प्रभावी पद्धतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह पहल , जिला प्रशासन हरिद्वार एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जो की अवधारणा के अनुरूप विकसित की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन), डिजिटल शिक्षण, कक्षा प्रबंधन तथा नवीन शैक्षणिक विधाओं जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘द टीचर ऐप’ शिक्षकों की क्षमता-वृद्धि की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे न केवल शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे, बल्कि वे तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों को भी प्रभावी रूप से अपनाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण मिलने से जिले के विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुदृढ़ होगा और विद्यार्थियों को बेहतर अधिगम वातावरण प्राप्त होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने सभी शिक्षकों से ‘द टीचर ऐप’ का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने कहा कि तकनीक आधारित प्रशिक्षण से शिक्षकों में आत्मविश्वास, नवाचार की प्रवृत्ति और कक्षा प्रबंधन की दक्षता में वृद्धि होगी।

के प्राचार्य मेराज अहमद ने कहा कि शिक्षक शिक्षा प्रणाली की आधारशिला हैं और यदि वे निरंतर सीखते रहेंगे तो पूरी व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देगा। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं से भी इस मंच का लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ‘द टीचर ऐप’ पर उत्तराखंड राज्य चैनल की चर्चा भी की गई, जिससे शिक्षक कभी भी और कहीं भी ऐप डाउनलोड कर अनुकूलित डिजिटल सामग्री तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे। के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट कर्नल जितेन्द्र कुमार वर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए नई तकनीकों को शिक्षण में समावेशित करने पर बल दिया।

एससीईआरटी के असिस्टेंट डायरेक्टर के.एल. बिजल्वाण ने जिले के सभी शिक्षकों की क्षमता वृद्धि पर जोर दिया। भारती एयरटेल फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रीमती वीणा त्यागी ने बताया कि यह ऐप शिक्षणशास्त्र, नेतृत्व, भाषा एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध कराता है और इंटरैक्टिव वेबिनार के माध्यम से शिक्षकों को शोध आधारित नवाचार सीधे कक्षा में लागू करने में सहायता देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं डायट प्रशिक्षुओं को ‘द टीचर ऐप’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संजय वत्स को ‘प्रोएक्टिव टीचर’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। एयरटेल की ओर से जोनल मैनेजर सुमित शांडिल्य एवं हम्माद अहमद सिद्दीकी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंच संचालन श्रीमती संतोष रावत ने किया। यह पहल निश्चित रूप से हरिद्वार जनपद में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button