अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारी

सलेमपुर में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड का रानीपुर पुलिस ने किया खुलासा,, एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड चंगेज अंसारी गिरफ्तार,, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में 24 फरवरी को दिलाई गई थी फर्जी परीक्षा,, 

इन्तजार रजा हरिद्वार- सलेमपुर में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड का रानीपुर पुलिस ने किया खुलासा,,

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड चंगेज अंसारी गिरफ्तार,,

राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में 24 फरवरी को दिलाई गई थी फर्जी परीक्षा

हरिद्वार, 27 फरवरी 2026। जनपद हरिद्वार में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान हुए फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता चंगेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए थे।

24 फरवरी को हुआ था फर्जी परीक्षा का खेल

घटना 24 फरवरी 2026 की है, जब में एक छात्रा को दूसरे के नाम पर परीक्षा दिलाए जाने का मामला सामने आया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 59/2026 के तहत सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने 03 “मुन्ना भाई” और 04 “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लिया था। इनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद किए गए थे।

खुद को प्रिंसिपल बताकर रचा षड्यंत्र

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विस्तृत विवेचना करते हुए इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं। जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े का मुख्य मास्टरमाइंड चंगेज अंसारी है, जो स्वयं को का प्रिंसिपल बताता था।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करता था। ट्यूशन के नाम पर उसने छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली।इसके बाद एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया गया और वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा कक्ष में बैठाया गया।

सावित्री शिक्षा सदन की भूमिका भी जांच के दायरे में

मामले में की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह एक संगठित गिरोह तो नहीं, जो परीक्षा प्रणाली को कमजोर करने का काम कर रहा हो।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
  • उ0नि0 मन्दीप सिंह
  • का0 विवेक गुसांई

एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परीक्षा में किसी भी प्रकार की प्रतिरूपण या कूट रचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल आरोपी चंगेज अंसारी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि हरिद्वार पुलिस परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button