अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

होली से पहले सिडकुल पुलिस की हुड़दंगियों पर सख्ती,, सिडकुल क्षैत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर चला डंडा,, महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतों के बाद 30 लोग दबोचे

इन्तजार रजा हरिद्वार- होली से पहले सिडकुल पुलिस की हुड़दंगियों पर सख्ती,,

सिडकुल क्षैत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर चला डंडा,,

महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतों के बाद 30 लोग दबोचे

हरिद्वार, 27 फरवरी 2026। होली पर्व नजदीक आते ही कानून व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में पुलिस ने औचक छापेमारी अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और

ढाबों पर बैठकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 30 लोगों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

कार्रवाई का नेतृत्व की टीम ने किया। पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय शराब के नशे में कुछ युवक राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अचानक छापेमारी की।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार और सुभाष रावत सहित चेतक कर्मी और पीएसी जवानों ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबियों और हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया। कई लोग भागने की कोशिश करते दिखे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क किनारे, ढाबों या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते पकड़े जाने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खासकर महिलाओं के साथ अभद्रता या फब्तियां कसने की शिकायत मिलने पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली से पहले और बाद तक यह सख्ती जारी रहेगी। त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी ताकि औद्योगिक क्षेत्र का माहौल सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे। हरिद्वार पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है — होली खुशियों का त्योहार है, हुड़दंग का नहीं। अगर किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की, तो “रंग” खेलने से पहले ही पुलिस की कार्रवाई का “रंग” चढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button