अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, दो संदिग्ध गिरफ्तार,, 🟡 फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक,, 🟢 एसएसपी भुल्लर की कुछ देर बाद प्रेस वार्ता में होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

इन्तजार रजा हरिद्वार 🔴 ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, दो संदिग्ध गिरफ्तार,,

🟡 फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक,,

🟢 एसएसपी भुल्लर की कुछ देर बाद प्रेस वार्ता में होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस के सत्यापन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक बांग्लादेशी महिला और एक संदिग्ध पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान और उनके नेटवर्क को लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरी साजिश और इनके कनेक्शन का जल्द खुलासा किया जाएगा। कुछ ही देर में होने वाली प्रेस वार्ता में पुलिस इस पूरे मामले की पटकथा और गिरफ्तारी से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button