उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

गंगा दशहरा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! डीएम मयूर दीक्षित ने बनाया मेगा प्रशासनिक सुरक्षा कवच, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बड़ी फौज तैनात,, “हर घाट, हर मार्ग और हर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पर रहेगी पैनी नजर” — लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन का तैयार किया व्यापक ब्लूप्रिंट,, “हर की पैड़ी से चंडी देवी और सिंहद्वार से सप्तऋषि तक प्रशासनिक घेराबंदी” — 24×7 कंट्रोल रूम, विशेष निगरानी और समन्वय के साथ गंगा दशहरा स्नान को शांतिपूर्ण बनाने की तैयारी,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- गंगा दशहरा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! डीएम मयूर दीक्षित ने बनाया मेगा प्रशासनिक सुरक्षा कवच, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बड़ी फौज तैनात,,

“हर घाट, हर मार्ग और हर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पर रहेगी पैनी नजर” — लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन का तैयार किया व्यापक ब्लूप्रिंट,,

“हर की पैड़ी से चंडी देवी और सिंहद्वार से सप्तऋषि तक प्रशासनिक घेराबंदी” — 24×7 कंट्रोल रूम, विशेष निगरानी और समन्वय के साथ गंगा दशहरा स्नान को शांतिपूर्ण बनाने की तैयारी,,

हरिद्वार, 24 मई। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 25 मई को होने वाले पवित्र स्नान को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेले और प्रमुख क्षेत्रों को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित करते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर इस बार प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने सभी तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन द्वारा सबसे संवेदनशील माने जाने वाले हर की पैड़ी जोन की जिम्मेदारी सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह को सौंपी गई है। इस क्षेत्र के अंतर्गत हर की पैड़ी, महिला घाट, संजय पुल सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं मालवीय दीप, सुभाष घाट, मनसा देवी, अपर रोड, ऋषिकुल मैदान और खड़खड़ी-सप्तऋषि क्षेत्रों में भी अलग-अलग जोनल अधिकारियों की तैनाती कर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

रोडी बेलवाला, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार और चंडी देवी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी प्रशासन ने सघन व्यवस्था बनाई है। इन स्थानों पर पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है। खासतौर पर चंडी देवी मंदिर, भीमगोड़ा और भूपतवाला क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए यहां अतिरिक्त निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) फिंचा राम चौहान को पूरे जनपद की शांति और सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं रोशनाबाद स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में 24 मई से 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी श्रीमती मीरा रावत को दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त-दुरुस्त रखने तथा नगर निगम को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि इस बार व्यवस्थाओं को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button