उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में ‘अवैध प्लाटिंग सिंडिकेट’ पर (HRDA) प्राधिकरण का बड़ा प्रहार! रामधाम कॉलोनी सहित कई बीघे में फैल रहे अवैध प्लाटिंग के खेल पर चला बुलडोजर, मची भगदड़,, “नोटिस मिले, चेतावनी मिली… फिर भी नहीं रुका निर्माण का खेल” — नियमों के विरुद्ध चल रही थी अवैध प्लाटिंग पर पुलिस के साथ पहुंची HRDA टीम ने दिखाई सख्ती,,  प्राधिकरण का दो टूक संदेश, बिना स्वीकृति प्लाट काटने और निर्माण करने वालों पर आगे भी जारी रहेगा एक्शन,,

हरिद्वार में ‘अवैध प्लाटिंग सिंडिकेट’ पर (HRDA) प्राधिकरण का बड़ा प्रहार! रामधाम कॉलोनी में बीघों में फैल रहे खेल पर चला बुलडोजर, मची भगदड़,, “नोटिस मिले, चेतावनी मिली... फिर भी नहीं रुका निर्माण का खेल” — नियमों के विरुद्ध चल रही थी अवैध प्लाटिंग पर पुलिस के साथ पहुंची HRDA टीम ने दिखाई सख्ती,,  प्राधिकरण का दो टूक संदेश, बिना स्वीकृति प्लाट काटने और निर्माण करने वालों पर आगे भी जारी रहेगा एक्शन,,

हरिद्वार में ‘अवैध प्लाटिंग सिंडिकेट’ पर (HRDA) प्राधिकरण का बड़ा प्रहार! रामधाम कॉलोनी सहित कई बीघे में फैल रहे अवैध प्लाटिंग के खेल पर चला बुलडोजर, मची भगदड़,,

“नोटिस मिले, चेतावनी मिली… फिर भी नहीं रुका निर्माण का खेल” — नियमों के विरुद्ध चल रही थी अवैध प्लाटिंग पर पुलिस के साथ पहुंची HRDA टीम ने दिखाई सख्ती,,

 प्राधिकरण का दो टूक संदेश, बिना स्वीकृति प्लाट काटने और निर्माण करने वालों पर आगे भी जारी रहेगा एक्शन,,

इन्तजार रजा हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के रावली महदूद स्थित रामधाम कॉलोनी में कथित अवैध प्लाटिंग और निर्माण गतिविधियों पर प्राधिकरण ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लंबे समय से चल रही कथित अनियमित गतिविधियों पर जब चेतावनियों और नोटिसों का कोई असर नहीं पड़ा, तो आखिरकार प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त और सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, रामधाम कॉलोनी में श्री अर्जुन सिंह द्वारा लगभग 9 से 10 बीघा भूमि पर बड़े पैमाने पर प्लाटिंग किए जाने की सूचना प्राधिकरण को मिली थी। इसके अलावा करीब 4 से 5 बीघा क्षेत्र में प्लाटिंग और लगभग 15×15 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं। आरोप है कि यह कार्य बिना आवश्यक स्वीकृति और तय मानकों के किए जा रहे थे।यही नहीं, रामधाम कॉलोनी में गुरु कृपा स्वीट्स के सामने श्री सुखवीर सिंह द्वारा भी करीब 2 बीघा भूमि पर प्लाटिंग और 15×20 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया। जांच के दौरान प्राधिकरण ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लिया और संबंधित मामलों में अधिनियम की धाराओं के तहत वाद योजित कर दिए।

बताया जा रहा है कि प्राधिकरण की ओर से कई बार संबंधित पक्षों को निर्माण रोकने और स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से निर्माण कार्य जारी रहा। नियमों की लगातार अनदेखी के बाद अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया। निर्धारित दिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही पूरे इलाके में हलचल बढ़ गई। इसके बाद कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया और कुछ हिस्सों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने साफ किया कि शहर को अवैध प्लाटिंग और अनियोजित निर्माणों की गिरफ्त में नहीं जाने दिया जाएगा। बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी भूमि या प्लॉट में निवेश करने से पहले उसकी कानूनी स्थिति और स्वीकृति की पूरी जानकारी अवश्य लें।

नोट: खबर उपलब्ध प्रशासनिक जानकारी पर आधारित है। किसी भी आरोप या अनियमितता का अंतिम निर्धारण संबंधित जांच और आधिकारिक प्रक्रिया के अधीन है।

Related Articles

Back to top button