उत्तराखंड हज व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी! पीरान कलियर हज हाउस में हुई राज्य हज समिति की पहली बोर्ड बैठक, कई अहम मुद्दों पर बना खाका,, “हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था हमारी प्राथमिकता” — पीरान कलियर में आयोजित पहली बैठक में जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने हज प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर,, “विधायक से लेकर बोर्ड अध्यक्ष और समिति सदस्य रहे मौजूद” — उत्तराखंड हज समिति की पहली बैठक में व्यवस्थाओं, समन्वय और भविष्य की योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखंड हज व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी! पीरान कलियर हज हाउस में हुई राज्य हज समिति की पहली बोर्ड बैठक, कई अहम मुद्दों पर बना खाका,,
“हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था हमारी प्राथमिकता” — पीरान कलियर में आयोजित पहली बैठक में जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने हज प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर,,
“विधायक मौ शहजाद से लेकर बोर्ड अध्यक्ष और समिति सदस्य रहे मौजूद” — उत्तराखंड हज समिति की पहली बैठक में व्यवस्थाओं, समन्वय और भविष्य की योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा,,
हरिद्वार/पीरान कलियर। उत्तराखंड राज्य हज समिति की प्रथम बोर्ड बैठक सोमवार 25 मई 2026 को हज हाउस, पीरान कलियर (रुड़की) में आयोजित की गई। बैठक को राज्य की हज व्यवस्थाओं और आगामी योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में हज यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं, व्यवस्थाओं में सुधार, समन्वय और पारदर्शिता जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्श विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ लक्सर विधायक भी बैठक में शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हज से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने पर अपने विचार रखे।
बैठक में राज्य हज समिति के सदस्य जनाब मौ शहजाद विधायक लक्सर, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद मन्नान रजा, समीर जाफरी, हाजी फईम खान, हाजी अबरार हुसैन, श्रीमती तरन्नुम खान, श्रीमती रिजवाना परवीन सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ और हज अधिकारी मो. अहसान भी मौजूद रहे और प्रशासनिक बिंदुओं पर अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान आगामी हज व्यवस्थाओं को और मजबूत करने, यात्रियों को बेहतर मार्गदर्शन देने, तकनीकी सहायता बढ़ाने और समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हज यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं बल्कि बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन और सेवाओं से भी जुड़ा हुआ है।
बैठक को राज्य हज समिति के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद हज यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कई नई पहलें सामने आ सकती हैं। पीरान कलियर स्थित हज हाउस में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक ने भविष्य की योजनाओं और बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया है।



