उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में रातभर ‘ऑपरेशन सुरक्षा कवच’! धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस का मेगा सर्च अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप,, “मंदिर से मस्जिद, गुरुद्वारे से चर्च तक पुलिस का हाई अलर्ट” — SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर देर रात तक चला सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,, “अराजक तत्व सावधान! धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगी सीधी कार्रवाई” — संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों की गहन जांच से सुरक्षा एजेंसियां दिखीं फुल एक्शन मोड में,,

हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — धार्मिक सौहार्द और जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कानून का शिकंजा पूरी मजबूती से तैयार

हरिद्वार में रातभर ‘ऑपरेशन सुरक्षा कवच’! धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस का मेगा सर्च अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप,,

“मंदिर से मस्जिद, गुरुद्वारे से चर्च तक पुलिस का हाई अलर्ट” — SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर देर रात तक चला सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,,

“अराजक तत्व सावधान! धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगी सीधी कार्रवाई” — संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों की गहन जांच से सुरक्षा एजेंसियां दिखीं फुल एक्शन मोड में,,

हरिद्वार | ब्यूरो रिपोर्ट: इन्तजार रजा

हरिद्वार में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने देर रात ऐसा सुरक्षा अभियान चलाया, जिसने पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन सुरक्षा कवच’ के तहत मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।

रात्रि अभियान के दौरान हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और देर रात घूमने वाले लोगों से पूछताछ की गई। कई स्थानों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों के आसपास पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। देर रात तक चली इस कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दिया कि कानून व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता के प्रतीक हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि, अफवाह या संदिग्ध हलचल को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को लगातार निगरानी बढ़ाने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने होंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस देर रात चले अभियान के बाद पुलिस की सक्रियता और सख्ती को लेकर आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा है, वहीं अराजक तत्वों और माहौल खराब करने की मंशा रखने वालों में बेचैनी भी दिखाई देने लगी है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — धार्मिक सौहार्द और जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कानून का शिकंजा पूरी मजबूती से तैयार है।

Related Articles

Back to top button