पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए बड़ा कदम,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार में पांच राजस्व निरीक्षकों के किए स्थानांतरण,, तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर ज़ोर

इन्तजार रजा हरिद्वार- पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए बड़ा कदम,,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार में पांच राजस्व निरीक्षकों के किए स्थानांतरण,,
तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर ज़ोर

हरिद्वार, 20 सितम्बर 2025।
जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और फील्ड स्तर पर कामकाज को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पांच राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण का विवरण
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिन राजस्व निरीक्षकों को एक तहसील से दूसरी तहसील में भेजा गया है, उनमें –
- अनिल गुप्ता : तहसील हरिद्वार से लक्सर
- रमेश चन्द्र : तहसील हरिद्वार से लक्सर
- संजय कुमार : तहसील हरिद्वार से भगवानपुर
- आदेश कुमार : तहसील रूड़की से हरिद्वार
- ओमप्रकाश : तहसील भगवानपुर से रूड़की
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पदोन्नति व नई तैनाती का संदर्भ
ज्ञातव्य है कि राजस्व परिषद उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा हाल ही में राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षकों (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें से तीन निरीक्षक को जनपद उधमसिंह नगर एवं नैनीताल और पांच निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त संदेश : पारदर्शिता ही प्राथमिकता
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। उनका कहना है कि फील्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने और भ्रष्टाचार व ढिलाई पर लगाम लगाने के लिए स्थानांतरण एक ज़रूरी प्रक्रिया है।



