उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

पंचपुरी-गढ़मीरपुर (राजपुर) में ‘A One Pharma Agency’ का हुआ शानदार आगाज़,, राजपुर सहित इलाके के बुजुर्गों, नौजवान युवाओं के साथ पत्रकार इनतजार रजा ने फीता काटकर किया इफ्तिताह उद्घाटन, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाएं थोक रेट पर होंगी दस्तयाब,, अवाम की बेहतर सेहत, खिदमत-ए-खल्क और नशा मुक्त समाज का दिया गया पैगाम, संचालक शहबान अली ने बेहतरीन खिदमत, नशे के विरुद्ध जनहित जागरूकता का दिलाया यकीन

पंचपुरी-गढ़मीरपुर (राजपुर) में ‘A One Pharma Agency’ का हुआ शानदार आगाज़,,

राजपुर सहित इलाके के बुजुर्गों, नौजवान युवाओं के साथ पत्रकार इनतजार रजा ने फीता काटकर किया इफ्तिताह उद्घाटन, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाएं थोक रेट पर होंगी दस्तयाब,,

अवाम की बेहतर सेहत, खिदमत-ए-खल्क और नशा मुक्त समाज का दिया गया पैगाम, संचालक शहबान अली ने बेहतरीन खिदमत, नशे के विरुद्ध जनहित जागरूकता का दिलाया यकीन

हरिद्वार। पंचपुरी-गढ़मीरपुर (राजपुर) इलाके में बेहतर सेहत और दवा वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की गरज से ‘A One Pharma Agency’ का शानदार आगाज़ किया गया। इफ्तिताही तकरीब में इलाके के बुजुर्गों, नौजवानों और गणमान्य शख्सियतों की गरिमामयी मौजूदगी रही। फीता काटकर एजेंसी का बाकायदा इफ्तिताह किया गया। मौजूद लोगों ने इस नई फार्मा एजेंसी की शुरुआत का इस्तकबाल करते हुए इसे इलाके के लिए एक अहम और अवाम के हित में उठाया गया कदम बताया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार इंतजार रजा ने अपने खिताब में कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए बेहतर सेहत और मियारी (गुणवत्तापूर्ण) दवाओं की वक्त पर उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी इदारे सिर्फ कारोबार नहीं करते, बल्कि इंसानियत की खिदमत और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। अगर लोगों को मुनासिब कीमत पर अच्छी और भरोसेमंद दवाएं मिलेंगी तो इसका फायदा आम मरीजों, मेडिकल स्टोर संचालकों और पूरे इलाके को पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, भरोसे और खिदमत के जज़्बे के साथ किया गया काम हमेशा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि A One Pharma Agency अपने बेहतर निजाम, मियारी दवाओं और भरोसेमंद सेवाओं के दम पर इलाके में अलग पहचान कायम करेगी।

एजेंसी के संचालक शहबान अली ने बताया कि एजेंसी के जरिए एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं का थोक स्तर पर मुनासिब दामों में वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को मियारी दवाएं, वक्त पर सप्लाई और बेहतर खिदमत देना उनकी पहली तरजीह रहेगी। साथ ही क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को उनकी जरूरत की दवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

इफ्तिताह के मौके पर नशे के खिलाफ अवाम को जागरूक करते हुए कहा कि नशा किसी एक शख्स की नहीं, बल्कि पूरे खानदान और समाज की तबाही का सबब बनता है। उन्होंने नौजवानों से तालीम, खेल, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों की तरफ बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी नशीले पदार्थों की गैरकानूनी बिक्री या कारोबार की जानकारी मिले तो फौरन पुलिस और संबंधित प्रशासन को इत्तिला दें, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।

उन्होंने खास तौर पर मेडिकल स्टोर संचालकों, दवा कारोबारियों और फार्मा कारोबार से जुड़े लोगों से गुजारिश की कि किसी भी तरह की नशीली या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बिना वैध डॉक्टर के पर्चे और सरकारी नियमों के हरगिज न करें। उन्होंने कहा कि मामूली माली फायदे के लिए किसी नौजवान का मुस्तकबिल बर्बाद करना इंसानियत, समाज और मुल्क—तीनों के साथ नाइंसाफी है। कानून की पाबंदी करते हुए कारोबार को खिदमत-ए-खल्क का जरिया बनाना ही असली सामाजिक जिम्मेदारी है।

तकरीब में मौजूद ग्रामीणों, बुजुर्गों और नौजवानों ने संचालक शहबान अली को नई शुरुआत पर मुबारकबाद पेश करते हुए उनके रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआ की। सभी ने यकीन जताया कि A One Pharma Agency दवा वितरण के क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान कायम करेगी और अवाम को बेहतर व मियारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम किरदार अदा करेगी। आखिर में मेहमानों का इस्तकबाल और सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button