अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकांवड़ यात्रा 2026कुंभ मेला तैयारीचारधाम यात्रा 2026धर्म और आस्थानोटिस जारीपरिवहनपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासन

हरिद्वार में बेलगाम लक्ज़री बसों पर प्रशासन का ‘हंटर’: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर चला मेगा एक्शन!,, 15 बसों के चालान, 2 बसें सीज़, 4 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति; नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,, कश्यप धर्मशाला क्षेत्र में अवैध बस संचालन पर जीरो टॉलरेंस, परिवहन विभाग बोला—अब हर उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई!,,

एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन और प्रवर्तन टीम ने जनपद के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया

हरिद्वार में बेलगाम लक्ज़री बसों पर प्रशासन का ‘हंटर’: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर चला मेगा एक्शन!,,

15 बसों के चालान, 2 बसें सीज़, 4 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति; नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,,

कश्यप धर्मशाला क्षेत्र में अवैध बस संचालन पर जीरो टॉलरेंस, परिवहन विभाग बोला—अब हर उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई!,,

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चुनौती दे रही लक्ज़री बसों के खिलाफ हरिद्वार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब नियमों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जनपदभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाली लक्ज़री बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 15 लक्ज़री बसों के चालान किए गए, 2 बसों को गंभीर अनियमितताओं के चलते मौके पर ही सीज़ कर दिया गया, जबकि तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। कार्रवाई के बाद बस संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन और प्रवर्तन टीम ने जनपद के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

अभियान का सबसे बड़ा फोकस काश्यप धर्मशाला क्षेत्र रहा, जहां लंबे समय से अवैध रूप से बसों के रुकने और यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रवर्तन टीम ने पूरे क्षेत्र की निगरानी करते हुए किसी भी बस को वहां रुकने नहीं दिया और सभी बसों का संचालन केवल अधिकृत स्थानों से ही सुनिश्चित कराया।

विशेष अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 60 वाहनों के चालान किए। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की है कि वे अपने सभी दस्तावेज अद्यतन रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि हरिद्वार में अब अवैध संचालन, लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button