उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती,, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे सिलेंडरों पर छापेमारी,, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई

इन्तजार रजा हरिद्वार- घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती,,

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे सिलेंडरों पर छापेमारी,,

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार, 16 मार्च 2026।
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिन्हें व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा था।

प्रशासन की इस कार्रवाई से उन व्यापारियों में हड़कंप मच गया है जो नियमों की अनदेखी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कर रहे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही किया जा सकता है और किसी भी प्रकार का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन में जनपद के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

छापेमारी के दौरान जनपद के विभिन्न होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों सहित कुल 15 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए नवोदय नगर, बहादराबाद क्षेत्र से 5 और तहसील भगवानपुर क्षेत्र से 5, इस प्रकार कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर कब्जे में लिए गए

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने यह भी बताया कि प्राकृतिक गैस, एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति और उपयोग पर निगरानी रखने के लिए जनपद की 41 गैस एजेंसियों के लिए 41 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ये अधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था और नियमों के अनुपालन की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही गैस का उपयोग करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button