हरिद्वार में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद!,, आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी ने दिए अवकाश के आदेश,, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 9 जुलाई को सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

हरिद्वार में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद!,,
आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी ने दिए अवकाश के आदेश,,
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 9 जुलाई को सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश
हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद हरिद्वार के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 9 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सूचना:
आईएमडी द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट एवं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कल सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
— आज्ञा से,
जिलाधिकारी, हरिद्वार



