अपराधअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ज्या मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, 19 मार्च को CMO कार्यालय घेरने की तैयारी,, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान,, मरीजों से दुर्व्यवहार और लूट-खसोट के आरोपों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इन्तजार रजा हरिद्वार- ज्या मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, 19 मार्च को CMO कार्यालय घेरने की तैयारी,,

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान,,

मरीजों से दुर्व्यवहार और लूट-खसोट के आरोपों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित जय मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अस्पताल पर आम जनता के साथ कथित दुर्व्यवहार और इलाज के नाम पर लूट-खसोट के आरोप लगाते हुए अब सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के नेतृत्व में बड़े जन-आंदोलन की घोषणा की गई है। संगठनों ने कहा है कि अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार इसी के विरोध में 19 मार्च को सुबह 11 बजे CMO कार्यालय हरिद्वार का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की जाएगी।

आंदोलन से जुड़े नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका आरोप है कि अस्पताल में मरीजों से मनमानी फीस वसूली जा रही है और इलाज के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कई लोगों ने यह भी शिकायत की है कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के साथ अस्पताल में अन्याय हुआ है तो वह इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है। माना जा रहा है कि 19 मार्च को होने वाले प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहेगा।

फिलहाल, जय मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ उठ रहे इन आरोपों और घोषित आंदोलन ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और आंदोलन का क्या असर सामने आता है।

Related Articles

Back to top button