अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

नशे के सौदागरों पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा वार 21.560 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश तेज,, “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर सख्त एक्शन

इन्तजार रजा हरिद्वार- नशे के सौदागरों पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा वार

21.560 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश तेज,,

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर सख्त एक्शन

हरिद्वार। देवभूमि को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के क्रम में की गई, जिसमें नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर पटरी बहादराबाद के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कशमीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनंदोश्वाश्रम), थाना रायवाला जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जो कि वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आता है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से साफ है कि आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ के तहत मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल शाह आलम और कांस्टेबल मुकेश राणा की अहम भूमिका रही। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी मात्रा में नशा बाजार तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है — देवभूमि में नशे का कारोबार नहीं चलेगा और तस्करों पर शिकंजा लगातार कसा जाएगा।

Related Articles

Back to top button