अपराधउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादूनधर्म और आस्थापॉलिटिकल तड़काप्रशासनराष्ट्रीयसाहित्यसाहित्य जगतस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

गैरसैंण जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड से सरकार के माथे पर चिंता कर लकीरें,मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग हुई तेज

ब्यूरो रिपोर्ट-गैरसैंण जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड से सरकार के माथे पर चिंता कर लकीरें,मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग हुई तेज।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में तय कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ ने शासन-प्रशासन सहित सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। उत्तराखंड का पहाड़ी जनमानस विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों को अपशब्द कहने वाले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ा है।वहीं मामले को लेकर अब तक मंत्री के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही सरकार को भी आम जनमानस की भीड़ ने सकते में डाल दिया है।

⤵️8बजे से ही रैली स्थल पर आंदोलनकारियों के पंहुचने का सिलसिला शुरू

तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 8बजे से ही रामलीला मैदान गैरसैंण में उत्तराखंड के कोने-कोने से आंदोलनकारीयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।10बजे तक जहां रामलीला मैदान खचाखच भरा हुआ था,वहीं बाजार में भी भारी भीड़ दिखाई दी।जनाक्रोश रैली में प्रदेश के बड़े आंदोलनकारियों के पंहुचने की पूर्व सूचना से उत्साहित स्थानीय आमजन भी रैली में बडी संख्या में जुड़ता दिखाई दिया।

⤵️चन्द्र सिंह गढवाली की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ लगे पहाडी एकता जिंदाबाद के नारे

जनाक्रोश रैली स्थल रामलीला मैदान पर आंदोलनकारियों ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उत्तराखंड जिंदाबाद,पहाड़ी एकता जिंदाबाद ओर गैरसैंण जिंदाबाद के नारे लगाए।रैली को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने एक-सूर में पहाड विरोधी मंत्री की बर्खास्तगी की मांग उठायी।

⤵️3 हजार की भीड ने निकाली रैली ,मंत्री का पुतला फूंका

रैली में उमड़ी लगभग तीन हज़ार की भीड़ ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त किए जाने के नारे बुलंद किये।जिसके बाद गैरसैंण तिराहे पर प्रेम चन्द्र अग्रवाल का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गयी।इस दौरान उपजिलाधिकारी गैरसैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अकड़बाज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग की गयी।

⤵️मोहित डिमरी,लूसन टोडरिया,बीरजू मयाल,ॠषिकेष पार्षद सुरेंद्र नेगी,राम कंडवाल व सुनील पंवार ने अपने भाषणों से भरा जोश,, पहाड़ी स्वाभिमान मंच के बैनर तले आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मूल निवास व भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि हम लोग एक ओर उत्तराखंड के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई भू कानून व मूल निवास के रूप में लड़ रहे हैं,वहीं अब उत्तराखंड निर्माण के 25 साल बाद पहाड़ियों को चोरी छिपे दी जाने वाली गालियां अब लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में मंत्रियों द्वारा बाकायदा खुले रूप में दी जा रही है।उन्होंने कहा की अपने स्वाभिमान की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।केदारनाथ के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे त्रिभुवन चौहान ने कहा कि विधानसभा में एक तरफ मंत्री पहाड़ियों को गाली दे रहे थे,वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के डरपोक विधायक चुपचाप गालियां सुन रहे थे।भू कानून समिति के प्रदेश सदस्य लूशन टोडरिया ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ियों को गाली भी देते हैं,ओर वही पहाडों की खुबसूरत वादियों में नियमों को ताक पर रखकर आलीशान होटल बनाकर पैसा कमाने का जुगाड भी ढुंढते हैं।द्वाराहाट के पूर्व विधायक उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के पीछे मूल अवधारणा पहाड़ और पहाड़ियों का संरक्षण थी,लेकिन अब विधानसभा के अंदर भी पहाड़ी का सम्मान सुरक्षित नहीं है।द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि जब मंत्री विधानसभा के अंदर पहाड़ियों को अपशब्द कह रहे थे तो,उन्होंने सबसे पहले विरोध दर्ज कराया था,और अब यह लड़ाई अंतिम निर्णय तक सड़कों पर लड़ी जाएगी।सोशल मीडिया स्टार बिरजू मयाल ने कहा की पहाडियों को गाली देकर अकडबाज मंत्री ने हमारे सम्मान को ललकारा है,इस लड़ाई में हर उत्तराखंडी शामिल होगा।

⤵️जनाक्रोश रैली संयोजक सुरेश बिष्ट ने जताया आंदोलनकारियों का आभार।सरकार को भेजेंगे चुडियां।

जनाक्रोश रैली के संयोजक राज्य आंदोलनकारी सुरेश बिष्ट ने कहा कि आंदोलन एक सूत्रीय मांग पर किया जा रहा है, जिसमें पहाड़ियों को अपशब्द कहने वाले मंत्री कि बर्खास्तगी तुरंत ना होने पर,आगे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।उन्होंने कहा की मंत्री को तुरंत न हटाए जाने पर महिलाएं सरकार को चुडियां भेजेंगी।वहीं रैली में पंहुचे सभी आंदोलनकारियों का आभार प्रकट किया।ऋषिकेश नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र नेगी, जिनके साथ पूर्व में प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मारपीट की गयी थी,उन्होंने कहा कि मंत्री का व्यवहार हमेशा से ही न्यूनतम दर्जे का रहा है, जिसे वे अच्छी तरह से जानते हैं,क्योंकि वे पार्टी के कार्यकर्ता होने के साथ ही उनके पड़ोसी भी हैं।

⤵️गेवाड संघर्ष समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता रहे शामिल

गेवाड संघर्ष समिति चौखुटिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह लड़ाई पहाड़ की अस्मिता ओर पहाड़ियों के सम्मान को बचाने के लिए लड़ी जा रही है,मंत्री की बर्खास्तगी तक लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।गौचर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि अगर राजधानी गैरसैंण में होती तो,पहाड़ियों को गाली देने की हिम्मत कोई नेता नहीं करता।

⤵️राज्य आंदोलन की तरह गैरसैंण एक बार फिर नेतृत्व की भूमिका में -मोहन भंडारी

गैरसैंण नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा की गैरसैंण की जनता ने हर संघर्ष में बढ़कर हिस्सा लिया है,राज्य आंदोलन से लेकर आज पहाड़ के सम्मान को बचाने की लड़ाई में गैरसैंण एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी उठा रहा है,जिसमें गैरसैंण का एक-एक व्यक्ति खड़ा है।

⤵️इनका रहा सम्बोधन

जनाक्रोश रैली को ॠषिकेष नगर निगम प्रत्याशी मास्टर जी के चुनाव संयोजक सयन सिंह कोटनाला,प्रमुख चौखुटिया किरन बिष्ट,राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,बार संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट,जन लोक कल्याण समिति गोचर के अध्यक्ष सुनील पंवार,बेरोजगार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गैरसैंण सुरेंद्र बिष्ट,बेस अस्पताल सिमली संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी मुन्ना,गौरव सेनानी संगठन गोचर के अध्यक्ष वीरपाल नेगी,कर्णप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र मिंगवाल आदी ने संबोधित किया।

⤵️अलग अलग संगठनों के दराजनों प्रमुख रहे शामिल

इस अवसर पर स्वाभिमान मंच के संयोजक सुरेश बिष्ट,जसवंत बिष्ट,नारायण सिंह बिष्ट,वीरेंद्र आर्य,गौरिल्ला संगठन के रंजीत शाह,दान सिंह नेगी,सुनील पंवार,इंदु पंवार,जगदीश ढौंडियाल,कुंवर रावत गुड्डू ,संजय कुमार,डिग्री कॉलेज अध्यक्ष प्रकाश खत्री,व्यापार संघ जिला चमोली अध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी,व्यापार संघ अध्यक्ष मेहलचौरी मोहन नेगी,हरेंद्र कंडारी,राकेश नेगी, राकेश वर्मा,जगदीश ढोंडियाल,विक्रम सिंह रावत,पूर्व सैनिक सेन सिंह नेगी,दयाल सिंह बिष्ट,कैप्टन सुरेंद्र देवली,हीरा सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत,सुरेंद्र संगेला,नंदन मेहरा,भुवन कठैत,प्रधान गुड्डू नेगी,दीपक किरोला,राकेश बिष्ट,अनिल चौधरी प्रमुख द्वाराहाट,वीरेंद्र बजेठा,नारायण सिंह आदि शामिल रहे।

⤵️विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी के साथ ही स्थानीय संगठनों व महिला मंगल दलों ने दी दमदार उपस्थिति।

जनाक्रोश रैली को समर्थन देने वाले संगठनों में प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक संगठन,स्थाई राजधानी संघर्ष समिति,चिन्हित राज्य आंदोलन सयुंक्त समिति गैरसैण,श्री रामगंगा टैक्सी यूनियन गैरसैंण,व्यापार संघ मेहलचोरी,व्यापार संघ गैरसैण,जिला व्यापार संघ चमोली,बार संघ गैरसैण,मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति,महिला सशक्तिकरण संगठन माईथान,जन कल्याण सेवा मंच गौचर सहित क्षेत्रिय महिला मंगल दलें,नवयुवक मंगल दल,नगर निकाय व पंचायत प्रतिनिधि,गैरसैंण क्षेत्र की महिला मंगल दलों में भराडीसैंण, फरकंडे, पंचाली, रोहिडा,कुनीगाड,माईथान,आगरचट्टी, मेहलचोरी,घुनारघाट क्षेत्र की महिला मंगल दलों की सैकड़ो महिलाएं बैनरों के साथ जनाक्रोश रैली में शामिल हुई।वहीं चमोली जिले के अलावा रूद्रप्रयाग,पौडी,टिहरी, उत्तरकाशी व कुमाऊं मंडल के अल्मोडा, बागेश्वर,नैनीताल जिलों के आंदोलनकारी भी गैरसैंण पंहुचे थे।

Related Articles

Back to top button
× Contact us