उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंपॉलिटिकल तड़का

उत्तराखंड भाजपा में ‘सियासी मंथन’ का बड़ा दिन! सीएम आवास में आज होगी हाई-वोल्टेज बैठक, अंदरूनी मतभेदों पर हो सकता है बड़ा फैसला,, “2027 की जंग से पहले संगठन की नब्ज़ टटोलेगी बीजेपी” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में जुटेंगे पार्टी के बड़े चेहरे,, “क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?” — अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र रावत, महेंद्र भट्ट समेत दिग्गजों की मौजूदगी से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज, संगठनात्मक रणनीति और मतभेदों पर हो सकती है खुली चर्चा,,

उत्तराखंड भाजपा में ‘सियासी मंथन’ का बड़ा दिन! सीएम आवास में आज होगी हाई-वोल्टेज बैठक, अंदरूनी मतभेदों पर हो सकता है बड़ा फैसला,,

“2027 की जंग से पहले संगठन की नब्ज़ टटोलेगी बीजेपी” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में जुटेंगे पार्टी के बड़े चेहरे,,

“क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?” — अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र रावत, महेंद्र भट्ट समेत दिग्गजों की मौजूदगी से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज, संगठनात्मक रणनीति और मतभेदों पर हो सकती है खुली चर्चा,,

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने जा रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले होने वाली यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी के भीतर चल रही हलचलों को लेकर बड़े मंथन के रूप में देखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस अहम बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार की मौजूदगी की चर्चा है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यह बैठक आने वाले चुनावी समीकरणों की दिशा तय कर सकती है।

बीते कुछ दिनों से पार्टी के भीतर कई तरह की चर्चाएं और अंदरूनी मतभेदों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। खासतौर पर वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता और कुछ राजनीतिक मुलाकातों ने चर्चाओं को और हवा दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास में होने वाली यह बैठक कई सवालों को जन्म दे रही है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकता है और संगठन को एकजुट करने का प्रयास करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा भाजपा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान कोर कमेटी, कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा और युवा संवाद कार्यक्रम भी उनके एजेंडे में शामिल हैं।

भाजपा संगठन पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों में जुटा हुआ है। 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस दौरे के जरिए उत्तराखंड में संगठन की वास्तविक स्थिति और कार्यकर्ताओं की नब्ज़ को समझने की कोशिश करेगा।

अब सबकी निगाहें आज शाम मुख्यमंत्री आवास में होने वाली बैठक पर टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं — क्या यह सिर्फ एक सामान्य बैठक है, या फिर उत्तराखंड भाजपा की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की भूमिका तैयार हो रही है?

Related Articles

Back to top button