हरिद्वार की सियासत में बड़ा उलटफेर,, कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी नजर हसन अंसारी भाजपा में शामिल,, लालढांग से जुड़े जनाधार को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी,, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नजर हसन अंसारी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार की सियासत में बड़ा उलटफेर,,
कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी नजर हसन अंसारी भाजपा में शामिल,,
लालढांग से जुड़े जनाधार को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी,,
भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नजर हसन अंसारी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत

हरिद्वार। जनपद की राजनीति में एक अहम बदलाव सामने आया है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लालढांग से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे नजर हसन अंसारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस कदम से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नजर हसन अंसारी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अंसारी लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं, जिससे भाजपा को ग्रामीण क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
नजर हसन अंसारी ने कहा कि उन्होंने विकास और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे लालढांग और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनके भाजपा में शामिल होने से स्थानीय समीकरणों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है और आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीतियां भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।



