उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द को बड़ी जिम्मेदारी,, भाजपा ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष,, संगठन को मजबूती देंगे स्वामी यतिश्वरानन्द

इन्तजार रजा हरिद्वार- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द को बड़ी जिम्मेदारी,,
भाजपा ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष,,
संगठन को मजबूती देंगे स्वामी यतिश्वरानन्द
देहरादून, 14 सितंबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द को उत्तराखण्ड भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। स्वामी जी को पार्टी में सक्रिय और समर्पित नेता के रूप में जाना जाता है। उनके संगठनात्मक अनुभव और जनाधार से पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।