अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिगिरफ्तारी

♦ इग्स-फ्री देवभूमि अभियान में STF की ऐतिहासिक कार्रवाई,, ♦ 2025 में उत्तराखंड की सबसे बड़ी हेरोइन बरामद, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,, ♦ उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड–नेपाल ड्रग्स नेक्सस ध्वस्त, 2.40 करोड़ की खेप जब्त

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वर्ष 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी कर बड़ा झटका दिया है। “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत STF कुमाऊं यूनिट ने SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बनबसा क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

इन्तजार रजा हरिद्वार ♦ इग्स-फ्री देवभूमि अभियान में STF की ऐतिहासिक कार्रवाई,,
♦ 2025 में उत्तराखंड की सबसे बड़ी हेरोइन बरामद, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,,
♦ उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड–नेपाल ड्रग्स नेक्सस ध्वस्त, 2.40 करोड़ की खेप जब्त

देहरादून/चम्पावत।
उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वर्ष 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी कर बड़ा झटका दिया है। “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत STF कुमाऊं यूनिट ने SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बनबसा क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह खेप उत्तराखंड के रास्ते नेपाल सप्लाई की जानी थी, लेकिन STF की सटीक सूचना और रणनीतिक घेराबंदी ने तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया। इस कार्रवाई को उत्तराखंड में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है।

STF की रणनीति से धराशायी हुआ अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के स्पष्ट निर्देशों के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक STF श्री आर.बी. चमोला के निकट पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

विश्वसनीय इनपुट मिलने पर STF कुमाऊं यूनिट ने SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया और मोटरसाइकिल से हेरोइन ले जा रहे तीनों तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं और लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

नेपाल तक फैला था नशे का कारोबार, बड़े खुलासों की उम्मीद

एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के रास्ते नेपाल और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। इससे पहले भी ये तस्कर उत्तराखंड, नेपाल, मुंबई और गोवा तक नशे की खेप पहुंचाने में शामिल रहे हैं।

तीनों अभियुक्त एक बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। STF की पूछताछ में कई अन्य ड्रग्स पैडलरों के नाम सामने आए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ का मानना है कि यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे ड्रग्स नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है।

नशा: संगठित अपराध और आतंक की फंडिंग का जरिया

एसएसपी STF ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी केवल नशे तक सीमित अपराध नहीं है, बल्कि यह संगठित अपराधों का मुख्य आर्थिक स्रोत है। ड्रग्स से अर्जित धन का उपयोग हथियारों की तस्करी, टारगेट किलिंग, आतंकवादी गतिविधियों और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब छोटे कारोबारियों के बजाय नशे के बड़े मगरमच्छों को पकड़ने पर फोकस किया जा रहा है, क्योंकि यही लोग युवाओं को नशे की लत में धकेलकर समाज और देश के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।

बरामदगी का विवरण

  • करीब 800 ग्राम हेरोइन
  • पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

अनुमानित कीमत: ₹2.40 करोड़ (अंतरराष्ट्रीय बाजार)

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सुरजदीप सिंह पुत्र जस्वंत सिंह, निवासी मझरा पूर्व, थाना परवाहा, जिला लखीमपुर खीरी (उम्र 19 वर्ष)
  2. करनेल सिंह पुत्र कक्का सिंह, निवासी दरलाजपुर, थाना सिंघाही, जिला लखीमपुर खीरी (उम्र 35 वर्ष)
  3. गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी बेलराजपुर, थाना सिंघाही, जिला लखीमपुर खीरी (उम्र 48 वर्ष)

कार्रवाई में शामिल टीमें

उत्तराखंड STF टीम
निरीक्षक विकास चौधरी, उ0नि0 विपिन चंद्र जोशी, उ0नि0 के.जी. मठपाल, हे0का0 महेंद्र गिरी, हे0का0 किशोर कुमार, हे0का0 रविंद्र बिष्ट, टेक्निकल सहायक किशन शर्मा

SOG चम्पावत
उ0नि0 कमलेश भट्ट (प्रभारी), हेड का0 तपेंद्र जोशी, हेड का0 गणेश बिष्ट, का0 नासिर, का0 सुरज

थाना बनबसा पुलिस टीम
उ0नि0 देवेंद्र बिष्ट, हेड का0 पूरन आर्या

ड्रग्स-फ्री देवभूमि की दिशा में बड़ा संदेश

यह कार्रवाई न सिर्फ तस्करों के लिए सख्त चेतावनी है, बल्कि समाज को भी यह संदेश देती है कि उत्तराखंड पुलिस और STF नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में STF की यह मुहिम और तेज होगी, ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button