उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने पौसारी व कन्यालिकोट में किया स्थलीय निरीक्षण,, जनता से सीधे संवाद कर विकास कार्यों का लिया जायज़ा

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री धामी ने पौसारी व कन्यालिकोट में किया स्थलीय निरीक्षण,,

जनता से सीधे संवाद कर विकास कार्यों का लिया जायज़ा

पौड़ी। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद पौड़ी के पौसारी एवं कन्यालिकोट क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगथाना एम.आर. परियोजना सहित क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी के आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महिला समूहों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी जिम्मेदारी है।

कन्यालिकोट और पौसारी में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

जगथाना एम.आर. परियोजना का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने परियोजना अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री से गांव में सड़क मरम्मत, विद्यालयों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की हर समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांव-गांव में विकास की रफ्तार पहुंचे और उत्तराखंड को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button