अपराधअफवाहअलर्टअवैध कब्जाअवैध खननअवैध धार्मिक स्थलों की बांढआत्महत्याइस्तीफाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकांवड़ यात्रा 2025कुंभ मेला तैयारीकैबिनेट प्रस्तावजनता दरबारजनसुनवाईजहर खुरानीतहसील दिवस हरिद्वारदिल्ली एनसीआरदुर्घटनादेहारादूनधर्म और आस्थाध्वस्तीकरणनामकरणनिरीक्षणनिलंबितन्यायालयपदोन्नतिपरिवहनपुण्यतिथिपुष्प वर्षापॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रदर्शनप्रदुषणप्रशासनप्रेस वार्ताफायरिंगफेरबदलफैसलाबदलावभंडाफोड़वक्फ बोर्ड उत्तराखंडवक्फ बोर्ड घोटालावायरल वीडियोशत्रु संपत्तियांशिक्षासमीक्षा बैठकसाहित्य जगतसैन्य अभ्यास प्रदर्शनसौगात

मुख्यमंत्री धामी ने दक्षेश्वर महादेव में दुग्धाभिषेक कर की पूजा-अर्चना,, 2027 कुंभ को दिव्य–भव्य बनाने की कामना, संत समाज से लिया आशीर्वाद,, धार्मिक–सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित पौराणिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-हवन कर प्रदेश की कुशलता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए महादेव दक्षेश्वर से प्रार्थना की।

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री धामी ने दक्षेश्वर महादेव में दुग्धाभिषेक कर की पूजा-अर्चना,,
2027 कुंभ को दिव्य–भव्य बनाने की कामना, संत समाज से लिया आशीर्वाद,,
धार्मिक–सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

हरिद्वार, 15 दिसंबर 2025।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित पौराणिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-हवन कर प्रदेश की कुशलता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए महादेव दक्षेश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के मंदिर परिसर में पहुंचते ही साधु-संतों ने पुष्प मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा संपन्न की और यज्ञ-हवन में आहुति अर्पित की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत देश-दुनिया के लिए आस्था का केंद्र रही है। राज्य सरकार इन पवित्र स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का वैश्विक प्रतीक है। वर्ष 2027 का कुंभ मेला ऐतिहासिक बने, इसके लिए सरकार अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारियों में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ आयोजन में संत समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। संतों का मार्गदर्शन और सहयोग ही कुंभ को सफल बनाता है। सरकार और संत समाज मिलकर कुंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप देंगे, जिससे देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री द्वारा धर्म और संस्कृति के संरक्षण हेतु उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने धार्मिक आयोजनों और तीर्थ स्थलों के विकास को नई दिशा दी है। महंत रविंद्र पुरी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए संत समाज राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग देगा और सभी अखाड़े एकजुट होकर इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देंगे।

मंदिर परिसर में अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास जी, दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास जी, निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास जी, निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास जी, नया अखाड़े से जगतार मुनि जी, अटल अखाड़े के सत्यगिरी जी, मनोज गिरी जी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे। सभी संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कुंभ आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दयानंद स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, सोनिका वीसी एचआरडीए सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार कुंभ 2027 को लेकर आधारभूत संरचना, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संत समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए तैयारियां की जाएं।

मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा और पूजा-अर्चना को कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है। संत समाज और प्रशासन के बीच समन्वय से यह संदेश गया कि आने वाला कुंभ मेला आस्था, व्यवस्था और भव्यता का अद्भुत संगम होगा, जो उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button