अपराधअफवाहअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकैबिनेट प्रस्ताव

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांग,एयरफोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही रखने का किया अनुरोध।

इन्तजार रजा हरिद्वार- सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांग,एयरफोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही रखने का किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।सीएम धामी ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने और यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण दून का सामरिक महत्व अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

सीएम ने ग्वालदम-नंदकेसरी थराली-देवाल-मुन्दोली-खाण मोटर मार्ग के रखरखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के पास ही बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रथ मंत्री ने सीएम को सभी बिंदुओं प सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button