धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,, देवपुरा चौक पर हुआ पुतला दहन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश,, कांग्रेस नेताओं ने कहा – 2027 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

इन्तजार रजा हरिद्वार- धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,,
देवपुरा चौक पर हुआ पुतला दहन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश,,
कांग्रेस नेताओं ने कहा – 2027 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने बुधवार को देवपुरा चौक पर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है और भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांति प्रिय प्रदेश में पंचायत चुनावों के दौरान जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार को जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि धामी सरकार की असली पहचान केवल अराजकता और बिगड़ती कानून व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के हित में काम करने की बजाय सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जो प्रदेश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आमजन भय और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी और पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की बेटियों और माताओं में असुरक्षा की भावना गहरी होती जा रही है।
पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम जनता हर समय भयभीत रहती है। वहीं, ग्रामीण एससी विभाग अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि दलित समाज पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार पूरी तरह मौन है।
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं और सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महासचिव तरुण व्यास, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद सोहित सेठी, सन्नी कुमार, हिमांशु राजपूत, अरुण राघव, ओम मलिक, विजय प्रजापति, करन सिंह राणा, महेंद्र गुप्ता, पूरन सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज, शुभम जोशी, मंजू गोस्वामी, अज्जू खान, आशीष प्रधान, मनीष गुप्ता, ताहिर कुरैशी, संजय वाल्मीकि, विश्वास वालिया, शानू गिरी, मोहित गर्ग, अनुज गर्ग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
👉 देवपुरा चौक पर कांग्रेस का यह प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से की झलक माना जा रहा है, जहां कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि 2027 का जनादेश भाजपा के लिए कड़ा सबक साबित होगा।