उत्तराखंडदुर्घटना

पहाड़ के लगातार गिर रहे पत्थर

उत्तरकाशी। बता दें कि, पहाड़ी से अभी भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रोके गए हैं। फिलहाल, हाईवे से बोल्डर हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही फिर शुरू की जाएगी।
बताया गया है कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क के बाहरी तरफ पुश्ता निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी जगह पर सड़क के ऊपर पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है। सामने आई पहली तस्वीरों के आधार पर बताया जा रहा है कि काफी बड़ी मात्रा और वेग के साथ चट्टान मार्ग पर गिरी है। सड़क पर चट्टान के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
× Contact us