देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, ऑपरेशन कालनेमि के तहत 2 बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार,, एसएसपी अजय सिंह की रणनीति से पटेलनगर क्षेत्र में सफल छापेमारी

इन्तजार रजा हरिद्वार- देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,
ऑपरेशन कालनेमि के तहत 2 बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार,,
एसएसपी अजय सिंह की रणनीति से पटेलनगर क्षेत्र में सफल छापेमारी
देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सघन चैकिंग एवं सत्यापन अभियान के दौरान अंजाम दी गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के शहर में रह रहे हैं। इसी कड़ी में विशेष अभियान चलाते हुए संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में दबिश दी और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई, जिनके पास वैध कागजात नहीं पाए गए।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत दून पुलिस 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें डिपोर्ट कर चुकी है। पुलिस का यह अभियान लगातार विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन की दिशा में कारगर साबित हो रहा है।
देहरादून पुलिस की इस सटीक कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों और विदेशी नागरिकों के अवैध निवास को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



