दरगाह पिरान कलियर में ‘कालनेमी’ और कथित अवैध कब्जों पर बढ़ी चर्चा! व्यवस्थाओं और संरक्षण को लेकर उठने लगे तीखे सवाल,, “दरगाह की संपत्तियों पर कौन जमा रहा पकड़?” — कथित कब्जों और अंदरूनी खेल को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म,, “ऑपरेशन कालनेमी का असर यहां कब?” — लोग पूछ रहे सवाल, आखिर जिम्मेदार कब करेंगे विस्तृत समीक्षा,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- दरगाह पिरान कलियर में ‘कालनेमी’ और कथित अवैध कब्जों पर बढ़ी चर्चा! व्यवस्थाओं और संरक्षण को लेकर उठने लगे तीखे सवाल,,
“दरगाह की संपत्तियों पर कौन जमा रहा पकड़?” — कथित कब्जों और अंदरूनी खेल को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म,,
“ऑपरेशन कालनेमी का असर यहां कब?” — लोग पूछ रहे सवाल, आखिर जिम्मेदार कब करेंगे विस्तृत समीक्षा,,

पिरान कलियर। दरगाह पिरान कलियर में कथित अवैध कब्जों, व्यवस्थाओं और तथाकथित ‘कालनेमी’ तत्वों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि दरगाह से जुड़ी संपत्तियों और व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर उठने वाले आरोपों पर विस्तृत चर्चा और पारदर्शी समीक्षा आखिर कब होगी।
क्षेत्र में चर्चा है कि दरगाह की व्यवस्था, कथित कब्जों और प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कहीं कोई अनियमितता या अवैध गतिविधियां हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके।
हालांकि इन चर्चाओं और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब लोग जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट स्थिति सामने रखने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।



