अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकुंभ मेला तैयारीतबादला

उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल,, 19 IAS, 11 PCS और एक वित्त सेवा अधिकारी के तबादले,, कई विभागों में जिम्मेदारियां बदलीं, कुछ अधिकारियों को नई भूमिका

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल,,

19 IAS, 11 PCS और एक वित्त सेवा अधिकारी के तबादले,,

कई विभागों में जिम्मेदारियां बदलीं, कुछ अधिकारियों को नई भूमिका

देहरादून।
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 30 वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में बदलाव किया है। इस सूची में 19 आईएएस, 11 पीसीएस और एक वित्त सेवा अधिकारी शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों से उनकी पुरानी जिम्मेदारियां वापस ली गई हैं, जबकि कई को नए विभाग सौंपे गए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को आगामी नीतिगत फैसलों, विभागीय कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

आईएएस अधिकारियों में व्यापक फेरबदल

आईएएस कैडर में हुए बदलाव सबसे अधिक चर्चित रहे। वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम से प्रमुख सचिव आवास, आयुक्त आवास और नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं शैलेश बगोली से सचिव पेयजल का दायित्व हटाया गया है।
आर. राजेश कुमार से स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें आवास विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि सचिन कुर्वे को नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है।

दिलीप जावलकर से निदेशक ऑडिट का प्रभार हटाया गया है। बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से सचिव सहकारिता और दीपेंद्र चौधरी से सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
इसी क्रम में विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन परियोजना और निदेशक यूडीआरपीए का दायित्व हटाया गया है।

महत्वपूर्ण बदलाव के तहत रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य और राज्य संपत्ति का प्रभार वापस लेकर उन्हें सचिवालय प्रशासन विभाग सौंपा गया है।

नए दायित्व और अतिरिक्त प्रभार

शासन ने कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं।

  • डॉ. अहमद इकबाल को सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • रंजना राजगुरु को सचिव आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग बनाया गया है।
  • आनंद स्वरूप को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ खाद्य परियोजना निदेशक यूडीआरपीएएफ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
  • देव कृष्णा तिवारी को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उमेश नारायण पांडे को सचिव पुनर्गठन भाषा विभाग बनाया गया है।
  • राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से अहम संकेत माना जा रहा है।

अपर सचिव, वित्त सेवा और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

अपर सचिव स्तर पर विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय के साथ अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वित्त सेवा अधिकारी के रूप में मनमोहन मैनाली को निदेशक ऑडिट नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।

  • प्रत्यूष सिंह को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट बनाए रखते हुए संयुक्त सचिव एमडीडीए की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अरविंद पांडे को नैनीताल जिले का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • दिनेश प्रताप सिंह से अधिशासी निदेशक चीनी का प्रभार वापस लिया गया है।
  • अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ बनाया गया है।

कुंभ और मैदानी जिलों पर विशेष फोकस

कुंभ और मैदानी जिलों को ध्यान में रखते हुए भी नियुक्तियां की गई हैं।

  • आकाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के साथ उप मेला अधिकारी कुंभ बनाया गया है।
  • मनजीत सिंह को उप मेला अधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • दयानंद को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद से हटाया गया है, लेकिन वे अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर बने रहेंगे।

इसके अलावा नूपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला, संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक संतुलन और सख्त संदेश

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी, जवाबदेही और आगामी चुनौतियों से निपटने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। खासकर स्वास्थ्य, आवास, सहकारिता, खाद्य, शहरी विकास और कुंभ से जुड़े विभागों में किए गए बदलाव यह संकेत देते हैं कि सरकार आने वाले समय में प्रभावी और परिणामोन्मुखी प्रशासन पर जोर देने जा रही है।

Related Articles

Back to top button