अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिप्रतिबंधितप्रशासनबोर्ड परीक्षा

डीजे वाले बाबू सावधान…बोर्ड परीक्षाओं में शोर बर्दाश्त नहीं,,  रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो होगी सख्त कार्रवाई,, लिखित सहमति अनिवार्य, नहीं तो संचालक पर दर्ज होगा मुकदमा

इन्तजार रजा हरिद्वार- डीजे वाले बाबू सावधान…बोर्ड परीक्षाओं में शोर बर्दाश्त नहीं,, 

रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो होगी सख्त कार्रवाई,,

लिखित सहमति अनिवार्य, नहीं तो संचालक पर दर्ज होगा मुकदमा

हरिद्वार। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की पढ़ाई में खलल डालने वालों पर अब पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में देर रात तक बजने वाले डीजे पर लगाम कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है। साफ चेतावनी दे दी गई है कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो या तो आयोजक पर कार्रवाई होगी या फिर सीधे डीजे संचालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इस समय , और की परीक्षाएं चल रही हैं। हजारों परीक्षार्थी देर रात तक पढ़ाई में जुटे हैं। ऐसे में तेज आवाज में बजते डीजे और बैंड-बाजे उनकी तैयारी में गंभीर बाधा बन रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने अब डीजे संचालकों को सीधे जिम्मेदार ठहराने का फैसला किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश दें। एसएसपी का साफ संदेश है—“छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है, किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

एसपी सिटी ने बताया कि अब डीजे संचालकों को हर बुकिंग से पहले आयोजक से लिखित सहमति पत्र लेना अनिवार्य होगा। इस सहमति पत्र में स्पष्ट उल्लेख रहेगा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा। बिना लिखित सहमति के की गई बुकिंग अवैध मानी जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि रात 10 बजे के बाद डीजे बजने की सूचना मिलती है और छापेमारी में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो सबसे पहले डीजे संचालक से लिखित सहमति पत्र मांगा जाएगा। यदि सहमति पत्र मौजूद है तो संबंधित आयोजक के खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन यदि सहमति पत्र नहीं मिला तो सीधे डीजे संचालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परीक्षा अवधि को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पुलिस ने डीजे संचालकों से अपील भी की है कि वे नियमों का पालन करें और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। प्रशासन का मानना है कि थोड़ी सी लापरवाही किसी छात्र की साल भर की मेहनत पर भारी पड़ सकती है। स्पष्ट है कि इस बार पुलिस-प्रशासन पूरी तैयारी में है। संदेश साफ है—“शोर मचाया तो कार्रवाई तय है।” बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button