उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

चारधाम यात्रा 2026 में मिलावटखोरों पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा ‘प्रहार’! हाईवे के ढाबों, कैंटीनों और रेस्टोरेंट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सड़ा-गला खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट,, “तीर्थयात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” — बहादराबाद की कैंटीन में मिला दुर्गंधयुक्त खाना, एक्सपायरी और बिना लेबल मसाले जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग का मेगा एक्शन अभियान जारी,, “खुली डस्टबिन, गंदगी और बिना लाइसेंस कारोबारियों की अब खैर नहीं” — हर की पैड़ी से सिडकुल तक हाई अलर्ट पर खाद्य सुरक्षा टीम, दर्जनों ढाबों-रेस्टोरेंट्स की जांच, कई सैंपल लैब भेजे गए,,

चारधाम यात्रा 2026 में मिलावटखोरों पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा ‘प्रहार’! हाईवे के ढाबों, कैंटीनों और रेस्टोरेंट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सड़ा-गला खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट,,

“तीर्थयात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” — बहादराबाद की कैंटीन में मिला दुर्गंधयुक्त खाना, एक्सपायरी और बिना लेबल मसाले जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग का मेगा एक्शन अभियान जारी,,

“खुली डस्टबिन, गंदगी और बिना लाइसेंस कारोबारियों की अब खैर नहीं” — हर की पैड़ी से सिडकुल तक हाई अलर्ट पर खाद्य सुरक्षा टीम, दर्जनों ढाबों-रेस्टोरेंट्स की जांच, कई सैंपल लैब भेजे गए,,

हरिद्वार: चारधाम यात्रा 2026 के दौरान देश-विदेश से हरिद्वार पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपदभर में मिलावटखोरों, गंदगी फैलाने वाले ढाबा संचालकों और नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस औचक कार्रवाई से होटल, ढाबा, कैंटीन और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने नेशनल हाईवे-58, रुड़की, बहदराबाद, हर की पैड़ी, कनखल, सिडकुल और रोशनाबाद समेत कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

चेकिंग अभियान के दौरान बहदराबाद स्थित एक कैंटीन में बेहद चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। टीम को वहां 4.5 किलो दुर्गंधयुक्त उबले हुए काले चने मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट के खुले में बिक रही 1 किलो हल्दी और 1 किलो लाल मिर्च पाउडर भी जब्त कर नष्ट किए गए। कैंटीन में साफ-सफाई की खराब स्थिति और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विभागीय टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे। रुड़की क्षेत्र में NH-58 के किनारे स्थित 11 ढाबों और कैंटीनों की जांच के दौरान खाद्य तेल और काले चनों के सैंपल लिए गए। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए, जबकि दो ढाबा संचालकों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड न लगाने पर चेतावनी दी गई।

सिडकुल और रोशनाबाद क्षेत्र में खुले पनीर के सैंपल लिए गए तथा फूड लाइसेंस न दिखाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। वहीं हर की पैड़ी, भूपतवाला और कनखल जैसे तीर्थ क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और ई-कॉमर्स स्टोर्स की भी गहन जांच हुई। यहां से सरसों तेल और सूजी के सैंपल लैब भेजे गए।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन तैयार करने, खुली डस्टबिन रखने, गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यह विशेष अभियान लगातार 24×7 जारी रहेगा और यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button