राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, साथी मजदूर ने दी थी मौत की सज़ा,, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

इन्तजार रजा हरिद्वार- राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,,
शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, साथी मजदूर ने दी थी मौत की सज़ा,,
हरिद्वार पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने राजमिस्त्री की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की वजह शराब पीने के लिए हुए पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद था। आरोपी ने गुस्से में आकर अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
मामला 14 अक्टूबर 2025 का है, जब शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नारद ने कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई रामनिवास, जो पेशे से मिस्त्री था, की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्माणाधीन मकान के अंदर मौत हो गई है। नारद को शक था कि उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने इस शिकायत पर मुकदमा संख्या 737/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सुरागरसी और आरोपी की गिरफ्तारी
जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास की गहन पड़ताल की। सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने मृतक के साथ काम करने वाले सतेन्द्र नामक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया। आरोपी सतेन्द्र को 5 नवंबर 2025 को बन्धा रोड, हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर, निवासी ग्राम खटकी थाना परिक्षितगढ़, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी हरिहर चौक के पास सप्तऋषि क्षेत्र, कोतवाली नगर, हरिद्वार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह और मृतक रामनिवास साथ में निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे। दोनों की जान-पहचान गहरी हो चुकी थी और रोजाना काम के बाद रायवाला जाकर शराब पीना उनका रोज का सिलसिला बन गया था।
14 अक्टूबर की शाम को ठेकेदार ने दोनों को इनाम के तौर पर 500 रुपये दिए। इसमें मृतक के हिस्से में 300 रुपये और सतेन्द्र के हिस्से में 200 रुपये आए। दोनों ने रायवाला जाकर शराब पी और जब वापस लौटे तो पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी सतेन्द्र ने गुस्से में आकर रामनिवास की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की तत्परता से खुला मामला
कोतवाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम की मेहनत से यह हत्या का मामला कुछ ही दिनों में सुलझ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास
इस खुलासे में निम्न पुलिसकर्मियों की भूमिका रही —
1️⃣ प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह
2️⃣ व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3️⃣ उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
4️⃣ हे0कां0 गुलशन नेगी
5️⃣ कां0 सुशील कोठियाल
हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि अपराध कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो, अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।



