अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में अमन, सुरक्षा और भाईचारे के बीच सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज़! जनपदभर में पुलिस रही हाई अलर्ट मोड पर,, “हर ईदगाह और मस्जिद पर सुबह से तैनात रहा पुलिस बल” — एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर संभाली व्यवस्था,, “शांति, सौहार्द और सहयोग की मिसाल बना हरिद्वार” — यातायात व्यवस्था रही सुचारु, सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़,,

हरिद्वार में अमन, सुरक्षा और भाईचारे के बीच सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज़! जनपदभर में पुलिस रही हाई अलर्ट मोड पर,,

“हर ईदगाह और मस्जिद पर सुबह से तैनात रहा पुलिस बल” — एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर संभाली व्यवस्था,,

“शांति, सौहार्द और सहयोग की मिसाल बना हरिद्वार” — यातायात व्यवस्था रही सुचारु, सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़,,

हरिद्वार: ईद-उल-अजहा के पर्व पर हरिद्वार जनपद में सुरक्षा, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए, जिसके चलते ईद की नमाज़ सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। ईदगाहों, मस्जिदों और संवेदनशील स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। हरिद्वार, ज्वालापुर, पिरान कलियर, गढमीरपुर ,रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाहों में हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी। कई स्थानों पर पैदल गश्त और लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश से माहौल खराब न हो सके।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई, जिससे नमाज़ के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ईदगाहों के आसपास बैरिकेडिंग और पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों और सभी समुदायों के लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि सभी नागरिकों की समझदारी, संयम और आपसी भाईचारे की भावना के कारण ईद का पर्व पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। हरिद्वार में ईद के मौके पर जिस तरह पुलिस प्रशासन और आम जनता ने मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखी, उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि धर्मनगरी हरिद्वार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता की भी मिसाल है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button