लक्सर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मचा था हड़कंप,, विनय त्यागी पर जानलेवा हुई थी फायरिंग, दोनों हमलावर शूटर हुए गिरफ्तार,, वेंटिलेटर पर गैंगस्टर विनय त्यागी, शूटरो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस साजिश की कड़ियाँ जोड़ने में जुटी पेशी के दौरान फायरिंग की बड़ी चूक, SI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,, 24 घंटे में खुलासा, जंगल से दबोचे गए दोनों शूटर, पैसों के लेनदेन में रची गई साजिश उजागर
लक्सर गोलीकांड पर SSP हरिद्वार का कड़ा रुख पेशी के दौरान फायरिंग की बड़ी चूक, SI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित 24 घंटे में खुलासा, जंगल से दबोचे गए दोनों शूटर, पैसों के लेनदेन में रची गई साजिश उजागर
इन्तजार रजा हरिद्वार- लक्सर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मचा था हड़कंप,,
विनय त्यागी पर जानलेवा हुई थी फायरिंग, दोनों हमलावर शूटर हुए गिरफ्तार,,
वेंटिलेटर पर गैंगस्टर विनय त्यागी, शूटरो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस साजिश की कड़ियाँ जोड़ने में जुटी पेशी के दौरान फायरिंग की बड़ी चूक, SI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,,
24 घंटे में खुलासा, जंगल से दबोचे गए दोनों शूटर, पैसों के लेनदेन में रची गई साजिश उजागर
धर्मनगरी हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गईं। रुड़की जेल से पेशी के लिए लक्सर कोर्ट लाए जा रहे विनय त्यागी पर बाइक सवार दो हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं, जबकि सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी छर्रे लगने से घायल हो गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जाम में फंसी गाड़ी बनी हमलावरों का मौका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब पुलिस की टाटा सूमो गाड़ी लक्सर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम में फंस गई। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश हमलावर बाइक से पहुंचे और गाड़ी के पास आकर खिड़की के जरिए विनय त्यागी पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर इधर-उधर भागने लगे, जबकि पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। हमले में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं, वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बाइक छोड़कर खेतों में भागे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मखियाली खुर्द गांव के पास अपनी बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों ने सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने खानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास से दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।
दोनों आरोपी त्यागी गैंग से जुड़े
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी त्यागी और अजय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विनय त्यागी के ही गैंग से जुड़े रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में पहले भी शामिल रहे हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सन्नी त्यागी पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी आपसी रंजिश और गैंग के अंदर वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हमला किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि विनय त्यागी के नजदीकी लोगों की साजिश का हिस्सा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे, किसने शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए और हमले की योजना कैसे बनाई गई।
एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज
घायल विनय त्यागी को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोलियां निकाल दी हैं, लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, विनय त्यागी को फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया गया है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
“वारदात के तुरंत बाद जिलेभर में नाकेबंदी की गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।”
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जेल से पेशी पर लाए जाने वाले अन्य कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है



