अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

शराब की तलाश में शुरू हुई दोस्ती… लेकिन खत्म हुई खून से सनी नहर पटरी पर,, 20 हजार की चमक में किसने कुचला सिर?… ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी ऐसे सुलझी,, मंगलौर पुलिस टीम का खुलासा—पत्थर, जैकेट और नगदी ने खोला राज,, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर नेेे प्रेसवार्ता के दौरान किया ब्लाइंड मर्डर केस काा खुलासा

इन्तजार रजा हरिद्वार- शराब की तलाश में शुरू हुई दोस्ती… लेकिन खत्म हुई खून से सनी नहर पटरी पर

20 हजार की चमक में किसने कुचला सिर? ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी ऐसे सुलझी

मंगलौर पुलिस टीम का खुलासा—पत्थर, जैकेट और नगदी ने खोला राज,, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर नेेे प्रेसवार्ता के दौरान किया ब्लाइंड मर्डर केस काा खुलासा

रुड़की/मंगलौर। गंग नहर पटरी मार्ग पर मिले युवक के शव की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने सुलझाते हुए एक सनसनीखेज सच सामने रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने कोतवाली सिविल लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि यह हत्या शराब के नशे और महज 20 हजार रुपये की लालच में की गई थी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में आरोपी विनायक त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट तथा लूटी गई नगदी बरामद कर ली है।

घटना 17 फरवरी की है। मंगलौर क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव थे, जिससे स्पष्ट था कि किसी भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। बाद में मृतक की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टीम गठित की। कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए, डॉग स्क्वाड की मदद ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा। घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने तलाश तेज की और देवबंद तिराहे के पास हुलिए से मेल खाते युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी विनायक त्यागी (26 वर्ष) पुत्र विजेंद्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर, हाल पता ग्राम सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार है। आरोपी ने बताया कि वह 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकला था। रुड़की बस अड्डे के पास शराब पीने का मन हुआ और वह देशी शराब के ठेके पर पहुंचा। वहीं मृतक प्रदीप भी शराब लेने आया था, लेकिन ठेका बंद होने के कारण दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों रामपुर चुंगी स्थित ठेके से शराब खरीदकर गंग नहर पटरी के पास एक बाग में बैठ गए। नशे के दौरान बातचीत में आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास अच्छी-खासी नगदी है। पैसों की तंगी और लालच ने आरोपी की नीयत बदल दी।

आरोपी ने पहले गला दबाकर प्रदीप को गिराया और फिर पास में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद 20 हजार रुपये जेब से निकालकर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सनी जैकेट, लूटी गई नगदी और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन तकनीकी जांच, सतर्कता और टीमवर्क के दम पर आरोपी तक पहुंचा गया। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम की सराहना की। इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्षणिक लालच और नशे में लिया गया निर्णय जिंदगी भर की सजा बन सकता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button