अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

जाम छलकाना पड़ा भारी: सिडकुल में 55 नशेड़ी गिरफ्तार,, 🟡 महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा,, 🟢 ऑपरेशन प्रहार जारी: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सख्त चेतावनी

इन्तजार रजा हरिद्वार 🔴 जाम छलकाना पड़ा भारी: सिडकुल में 55 नशेड़ी गिरफ्तार,,
🟡 महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा,,
🟢 ऑपरेशन प्रहार जारी: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सख्त चेतावनी

हरिद्वार जनपद के सिडकुल क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 55 नशेड़ियों को धर दबोचा। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना है।

थाना सिडकुल प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में 9 अप्रैल 2026 को पुलिस की कई टीमों का गठन कर पूरे क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे, ढाबों, शराब की दुकानों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जो लोग खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे, उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ लोग शराब के नशे में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और फब्तियां कसते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 55 आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या हुड़दंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक माहौल भी बिगड़ता है। खासकर महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे तत्वों पर सख्ती बेहद जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा और असामाजिक तत्वों में डर पैदा होगा।

हरिद्वार पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता है कि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त न किया जाए।

Related Articles

Back to top button