HRDA का सुशासन कैंप बना राहत का केंद्र,, 15 मानचित्र स्वीकृत, 17 निर्गत – कुल 32 मामलों का त्वरित निस्तारण,, उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश: हर आवेदक को मिले पारदर्शी और संतोषजनक समाधान

इन्तजार रजा हरिद्वार- HRDA का सुशासन कैंप बना राहत का केंद्र,,
15 मानचित्र स्वीकृत, 17 निर्गत – कुल 32 मामलों का त्वरित निस्तारण,,
उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश: हर आवेदक को मिले पारदर्शी और संतोषजनक समाधान

हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए सोमवार को ब्लॉक सभागार, बहादराबाद (हरिद्वार) में सुशासन कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह HRDA द्वारा आयोजित किया गया तीसरा सुशासन कैंप था, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।
सुशासन कैंप में निर्माण मानचित्रों की स्वीकृति, निर्गमन, शुल्क निस्तारण, तकनीकी आपत्तियों एवं अन्य विकास संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। कैंप के दौरान कुल 15 मानचित्र स्वीकृत किए गए जबकि 17 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 32 मानचित्रों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई।
कैंप में HRDA की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने स्वयं मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सुशासन कैंप का उद्देश्य केवल फाइलों का निस्तारण नहीं, बल्कि नागरिकों को संतुष्टि और विश्वास देना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने मौके पर ही तकनीकी समस्याओं का समाधान कर कई मामलों को तत्काल निस्तारित किया।
कैंप में पहुंचे आवेदकों ने प्रक्रिया को सरल, सहज और पारदर्शी बताते हुए गहरी संतुष्टि व्यक्त की। लोगों ने कहा कि बिना किसी परेशानी के उनके कार्य तय समय में पूरे हुए, जो कि सुशासन की स्पष्ट मिसाल है। लाभार्थियों ने धामी सरकार की इस जनहितकारी पहल और HRDA की कार्यप्रणाली की मुक्तकंठ से सराहना की।
HRDA प्रशासन ने जानकारी दी कि अगला सुशासन कैंप 17 दिसंबर को हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण के शाखा कार्यालय, रुड़की के सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इन कैंपों का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने निर्माण मानचित्र, तकनीकी आपत्तियों, शुल्क निस्तारण व अन्य विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।
सुशासन कैंप के माध्यम से HRDA न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी ला रहा है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी भी स्थापित कर रहा है।



