अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार का विशाल स्वास्थ्य शिविर — जीवारेड्डी प्रीतपुर में स्वास्थ्य कैम्प मे उमड़ी भीड़,, डॉ. पुरुषोत्तम लाल के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुफ्त उपचार,, सांसद प्रत्याशी सुभाष चंचल ने किया उद्घाटन, डॉक्टरों की टीम ने दी सेवा

इन्तजार रजा हरिद्वार- मेट्रो अस्पताल हरिद्वार का विशाल स्वास्थ्य शिविर — जीवारेड्डी प्रीतपुर में स्वास्थ्य कैम्प मे उमड़ी भीड़,,
डॉ. पुरुषोत्तम लाल के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुफ्त उपचार,,
सांसद प्रत्याशी सुभाष चंचल ने किया उद्घाटन, डॉक्टरों की टीम ने दी सेवा

हरिद्वार, 13 नवंबर 2025 — हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्र जीवारेड्डी प्रीतपुर में आज मेट्रो अस्पताल हरिद्वार की ओर से एक विशाल मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर मेट्रो अस्पताल ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम लाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य हरिद्वार के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क रूप से पहुंचाना था।

इस शिविर का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष चंचल ने किया। उन्होंने मेट्रो अस्पताल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की इस पहल की सराहना की और कहा कि “डॉ. पुरुषोत्तम लाल जैसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो सेवा को ही सर्वोच्च धर्म मानते हैं।

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां दिल की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, परामर्श, दवाइयों का निःशुल्क वितरण, स्त्री रोग, हड्डी रोग, और सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं दी गईं।

शिविर में अस्पताल की टीम ने समाजसेवा की भावना के साथ काम किया। प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. सक्षम, डॉ. स्नेहा, सारिक, पायल, रहनुमा, प्राची, निशा, विपिन और राहुल ने सेवाएं दीं। डॉक्टरों की इस समर्पित टीम ने सुबह से देर शाम तक मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी।

शिविर स्थल पर ग्राम प्रधान फैयाज (सांगीपुर), जमशेद भाई (जीवारेड्डी), तुफैल भाई, इरफान, मुसर्रत, तहसीन, रईस, सुनील आदि स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने मेट्रो अस्पताल और उसकी टीम का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

डॉ. अरशद इकबाल ने कहा कि मेट्रो अस्पताल हरिद्वार आने वाले समय में भी ग्रामीण इलाकों में “सेवा भाव से स्वास्थ्य” के उद्देश्य को लेकर लगातार ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल का लक्ष्य है कि हर गरीब तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जाए, चाहे वह किसी भी वर्ग या क्षेत्र का हो।

प्रीतपुर में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल मेट्रो अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) का उत्कृष्ट उदाहरण बना, बल्कि इसने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ाई। गांव के लोगों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें चिकित्सीय सुविधा घर के पास ही मिल जाती है, जो उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस अवसर पर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का उत्साह देखने योग्य था। मेट्रो अस्पताल हरिद्वार की यह पहल निश्चित ही हरिद्वार जिले में जन-सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई मिसाल साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button