अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिजनसुनवाईधर्म और आस्थानिरीक्षणपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासनशिक्षासमीक्षास्पोर्ट्सस्वास्थ्य

बहादराबाद के एक स्कूल में 7वीं के छात्र पर शिक्षकों का बेरहमी से अत्याचार,, पिता ने बहादराबाद थाने में दी तहरीर—शिक्षक व प्रबंधक पर मारपीट का आरोप,, जिला शिक्षा अधिकारी का कड़ा ब्यान—“जांच में दोषी पाए गए तो मान्यता तक रद्द कर दी जाएगी,, आगे क्या—पुलिस जांच और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजरें

इन्तजार रजा हरिद्वार- बहादराबाद के एक स्कूल में 7वीं के छात्र पर शिक्षकों का बेरहमी से अत्याचार,,

पिता ने बहादराबाद थाने में दी तहरीर—शिक्षक व प्रबंधक पर मारपीट का आरोप,,

जिला शिक्षा अधिकारी का कड़ा ब्यान—“जांच में दोषी पाए गए तो मान्यता तक रद्द कर दी जाएगी,,

आगे क्या—पुलिस जांच और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजरें

हरिद्वार/बहादराबाद। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में 13 वर्षीय मासूम छात्र के साथ हुई मारपीट ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। गुडविल स्कूल, अतमलपुर-बौंघला (बहादराबाद) में कक्षा 7 के छात्र अलमाज उग्र को एक अध्यापक और स्कूल प्रबंधक द्वारा पीटे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

पीड़ित बच्चे के पिता दिलशाद, निवासी बहादराबाद, ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत थाना बहादराबाद में दर्ज करवाई है। मामले ने तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी ने इस घटना पर बेहद सख्त प्रतिक्रिया देते हुए जांच के आदेश देने की बात कही है।

कैसे हुई घटना—स्कूल से रोते हुए लौटा बच्चा, चेहरे-हाथ पर थी चोटें

तहरीर के अनुसार, घटना 17 नवंबर 2025 की है। सुबह लगभग 7:45 बजे स्कूली बस से स्कूल गया छात्र अलमाज दोपहर 2:45 बजे घर लौटा।
घर पहुंचते ही पिता ने देखा कि बच्चे के मुंह और हाथ पर चोटों के निशान हैं। जब प्रार्थी ने बेटे से पूछा तो उसने रोते-रोते बताया कि—

  • शौचालय जाने पर स्कूल के एक अध्यापक उज्जवल ने उसके बाल पकड़कर जोर से खींचा।
  • फिर उसे घसीटते हुए स्कूल प्रबंधक विवेक चौहान के पास ले गया।
  • वहां प्रबंधक ने भी बच्चे को बेरहमी से पीटा और कोई भी शिक्षक इसका विरोध नहीं कर सका।

घटना से दहशत में आए बच्चे की हालत देखकर पिता उसे सीधे सरकारी अस्पताल बहादराबाद लेकर गए, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पिता ने थाने में दी तहरीर—कानूनी कार्रवाई की मांग

घटना से आहत पिता दिलशाद ने तुरंत थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के साथ अत्याचार कर रहा है और इस पर रोक लगाने के बजाय खुद मारपीट में शामिल हो रहा है।
तहरीर के साथ बच्चे की डॉक्टरी रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। दिलशाद ने शिक्षक उज्जवल और प्रबंधक विवेक चौहान पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला शिक्षा अधिकारी का सख्त ब्यान—“यह बेहद गलत है, दोषी पाए गए तो होगी कठोरतम कार्रवाई”

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), हरिद्वार आशुतोष भंडारी ने बेहद कड़ा ब्यान देते हुए कहा—

“देखिए, अभी तक हमें लिखित रूप से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आपके द्वारा जानकारी दी गई है तो यह बेहद गलत और निंदनीय है। यदि कोई अध्यापक बच्चे को मारता है और प्रबंधक भी इसमें शामिल है, तो यह गंभीर मामला है। मैं तुरंत संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए निर्देश दूंगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अध्यापक और प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि मामला सही पाया जाता है, तो स्कूल की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।”

जिला शिक्षा अधिकारी का यह बयान साफ करता है कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

क्षैत्र में रोष—अभिभावकों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। कई अभिभावकों ने सवाल उठाए कि—

  • जब स्कूल में शिक्षक ही बच्चों को प्रताड़ित करेंगे, तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  • शिक्षा के नाम पर डर और मारपीट की संस्कृति कैसे बर्दाश्त की जा सकती है?

लोगों का कहना है कि जब प्रबंधक खुद मारपीट में शामिल हो, तो स्कूल के भविष्य की कल्पना भी डरावनी हो जाती है।

आगे क्या—पुलिस जांच और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजरें

थाना बहादराबाद थाने मे तहरीर दी गई है और मामले को मानवाधिकार आयोग में भी भेजा जा रहा है।साथ ही शिक्षा विभाग ने भी खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपने की तैयारी कर ली है।अगर आरोप सच साबित होते हैं, तो अध्यापक व प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, स्कूल की मान्यता समाप्त, और अन्य कठोर दंड भी संभव हो सकते हैं।

फिलहाल पूरा मामला जांच में है, लेकिन इस घटना ने यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि आखिर निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा किस स्तर पर सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button